5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Chhattisgarh Former Deputy CM TS Singh Dev: मध्यप्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बातें
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Former Deputy CM TS Singh Dev statement

CG Former Deputy CM, छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मध्यप्रदेश व बिहार में हुए उपचुनाव की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। बिहार के बांकीपुर में 3 दशकों से चला आ रहा भाजपा की जीत का सिलसिला टूट गया। उपचुनावों में भाजपा को मिली हार पर विपक्षी पाटियों के नेता इसे राम मंदिर चढ़ावे की चोरी और जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की वजह से भाजपा के प्रति घटता जनाधार मान रहे हैं। उपचुनाव में हार को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (Chhattisgarh Former Deputy CM) ने भी भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंतत. जो पब्लिक की आवाज है, वह सामने आती है।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम मंदिर में यदि चढ़ावे की चोरी हो रही है, वहां आपने अपने चुनिंदा लोगों को बैठा रखा है। राममंदिर में मूर्ति स्थापना के समय मंच पर बैठे 5 में से 2 लोग उस ट्रस्ट के सदस्य थे। इन दो लोगों पर मंदिर में व्यवस्था की जिम्मेदारी थी। यदि वहां ऐसा हो रहा है तो लोगों के बीच उसका प्रभाव जाएगा ही।

सिंहदेव (CG Former Deputy CM news) ने कहा कि जंतर-मंतर में युवा पीढ़ी के कुछ प्रतिनिधियों ने नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्लियामेंट के घराव का लक्ष्य रखा। अंतत: लोगों की आवाज को रोकने के सिलसिले में बेगुनाहों पर जिस तरह से बल प्रयोग किया, उनपर लाठी चार्ज किया। बिना वर्दी वाले लोगों के हाथों में लाठियां दीं। पैलेट गन चलाए। टीयर गैस का उपयोग किया।

बच्चियों के निजी अंगों पर लाठियों से वार किया, उसकी यह प्रतिक्रिया है। आप मानकर चलिए बांकीपुर और दतिया में चुनाव का प्रभाव वहां पड़ा होगा। ये आवाज सामान्य लोगों की होगी, जो दलगत भावना से ऊपर हैं। जब तक यह बात देश में मजबूत बनी रहेगी, तब तक देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा, वरना आज मुझे इस बात की चिंता है कि देश में क्या हो जाएगा।

CG Former Deputy CM Statement: धर्म के नाम पर असली चेहरा ढंकने की कोशिश

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 2 उपचुनाव में भाजपा की हार तो हुई है, लेकिन कभी भी छोटे से खुश नहीं होना कभी। देखिए बहुत बड़ी बातें सामने आईं हैं। पहले भी इन्होंने धर्म के नाम पर अपने असली चेहरे को ढंकने की कोशिश की है, ये चीजें देश के लोग पहले नहीं समझ पाए। राम मंदिर जिस लोकसभा में स्थित है, वहां के लोगों ने पहचान लिया। रामजी (Lord Rama) की मूर्ति की स्थापना के बावजूद वहां के भाजपा प्रतिनिधि चुनाव नहीं जीत पाए थे।

भाजपा साफ, मानकर बैठ गए तो बड़ी गलती होगी

टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM of CG) ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में अभी भी धर्म व धार्मिक भेदभाव के नाम पर इन्होंने पर्दा डाला हुआ है, वह पर्दा अब उठे। जब पर्दा उठेगा तब देश में बदलाव आएगा। इन दो परिणाम को लेकर यदि घर बैठ गए, यह समझ लिया कि भाजपा साफ, तो बहुत बड़ी गलती होगी। एक चुनाव बदलाव का संकेत हो सकता है, लेकिन इसमें लगे रहना होगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग