
Adityeshwar Sharan Singh Dev (Photo- FB)
अंबिकापुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पिछले दिनों सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 किशोरियों से गैंग रेप (Gang rape case) एवं इसके पश्चात एमएलसी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में चिकित्सक द्वारा जांच के बावजूद रेप की पुष्टि नहीं करना तथा सीतापुर पुलिस की भूमिका को लेकर आईजी को पत्र लिखा है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र में कहा है कि सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेप की पुष्टि नहीं होना और मेडिकल कॉलेज में हो जाना, कहीं न कहीं सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि सीतापुर थाना को लेकर भी स्थानीय लोगों एवं मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि सीधे तौर पर पीडि़तों (Gang rape case) की सुनवाई न करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर से मिले रिपोर्ट को आधार मान कर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
यह मामला मीडिया सहित अन्य माध्यमों में जब आया और ऐसा लगा कि अब यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा, इसके पश्चात ही मामले (Gang rape case) में एफआईआर दर्ज की गई, ऐसी चर्चा जनसामान्य में लगातार बनी हुई है। दोनों ही स्थलों पर चूक होना स्वाभाविक नहीं हो सकता।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पत्र के माध्यम से आईजी से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में सीतापुर थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा है और पुन: उन्हें ही जब इस मामले (Gang rape case) की जांच भी सौंपी गई है।
ऐसे में सीतापुर पुलिस की भूमिका तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक द्वारा किस दबाव में और किन परिस्थितियों ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई। आदित्येश्वर ने दोनों ही स्थानों पर जो भी चूक हुई है, इस मामले की पूरी जांच कराते हुए कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई (Gang rape case) कराने के लिए आईजी को पत्र प्रेषित किया है।
Updated on:
03 May 2026 09:04 pm
Published on:
03 May 2026 09:04 pm
