12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे माता-पिता, इधर प्रेमी 2 साल से लूट रहा था उसकी अस्मत, जब ब्वायफ्रेंड ने ये कहा तो…

Girl raped: युवती के किराए के मकान में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने आता था युवक, इसी दौरान उसने युवती को फंसाया था प्रेमजाल में, दिया था शादी का झांसा (Girl raped)

2 min read
Google source verification
Girl raped

Girl raped

अंबिकापुर. शहर की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले युवक के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर 2 साल तक दुष्कर्म
(Girl raped) किया। वहीं जब युवती शादी करने के लिये दबाव बनाने लगी तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

युवती के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे लेकिन वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें : जीजा कई बार कर चुका था दुष्कर्म, नहीं रुक रहा था हैवानियत का खेल तो युवती ने किया ये


शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी एक युवती के साथ बलात्कार (Girl raped) का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पत्थलगांव के ग्राम चिकनीपानी निवासी विकास जायसवाल पिता रवि प्रकाश 25 वर्ष की 2 वर्ष पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक 26 वर्षीय युवती से मुलाकात हुई थी।

आरोपी युवक के रिश्तेदार पीडि़ता के मकान में किराए पर रहते है। आरोपी अक्सर अपने रिश्तेदार से मिलने अंबिकापुर आया करता था। वर्ष 2017 में आरोपी की पहचान पीडि़ता से हुई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पीडि़ता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब भी मौका मिलता आरोपी शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार (Girl raped) करता रहा।

ये भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली युवती से ये वादा कर युवक खेलता रहा उसके जिस्म से, जब वादा निभाने की बारी आई तो...


युवती की शादी के लिए परिजन देख रहे थे लड़का
इधर करीब 2 महीने से पीडि़ता (Girl raped) के परिजन उसकी शादी करने के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। वहीं पीडि़ता किसी अन्य लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। वह आरोपी युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी लेकिन आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर पीडि़ता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(2)ढ, 313 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग