
Girl
अंबिकापुर. शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ युवती को उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म किया। युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
शहर की एक 24 वर्षीय युवती बौरीपारा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। युवती के स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात झारखंड के हुसैनाबाद दंडिला निवासी बाल्मिकी विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा से हुई। इस बीच दोनों में बातचीत शुरू हो गई।
इसी दौरान युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती मान गई। युवती को झांसे में लेकर युवक ने उसके घर जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
जब युवती शादी करने की बात कहती तो युवक टालमटोल शुरू करने लगता। कई महीने बीत जाने के बावजूद जब युवती ने पुन: शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया।
दर्ज कराई रिपोर्ट
इसके बाद युवती ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और अपने साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा ३७६ के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
Published on:
06 Jun 2019 08:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
