9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : ब्वायफ्रेंड के रूम में आई थी प्रेमिका, फिर कुछ ऐसा हुआ कि फांसी से लाश उतारकर हो गई फरार

किराए के मकान में रहकर एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड आई थी मिलने तो रूम पार्टनर चला गया था घूमने

2 min read
Google source verification
Hanging

Hanging

अंबिकापुर. एक युवक अंबिकापुर के सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में रहकर एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार की दोपहर उसकी प्रेमिका उससे मिलने रूम पर आई थी। इसी दौरान छात्र ने फांसी लगा ली। इधर प्रेमिका ने उसके दोस्त के मोबाइल पर मैसेज कर उसे बुलाया। जब दोस्त आया तो प्रेमिका उसे नीचे उतार चुकी थी।

इसके बाद दोनों उसे अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से प्रेमिका फरार है, जबकि पुलिस मृतक के रूम पार्टनर व एक दोस्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पिंडा निवासी मन्नू सिंह पिता जीत सिंह 23 वर्ष गांधीनगर थानांतर्गत सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में रहकर पीजी कॉलेज में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था। वह मकान में अपने रूम पार्टनर निरंजन के साथ रहता था। शनिवार की दोपहर उसकी प्रेमिका बलरामपुर के तातापानी निवासी अर्पिता नगेशिया उर्फ अखली मिलने पहुंची थी।

इस दौरान रूम पार्टनर घूमने चला गया। करीब 4 बजे युवती ने युवक के एक अन्य दोस्त निर्मल कुमार के मोबाइल पर मैसेज किया कि मन्नू मरने जीने की बात कर रहा है, तत्काल आ जाओ। जैसे ही निर्मल कुमार पहुंचा तो देखा कि युवती ने मन्नू को कंबल से ओढ़ाकर रखा है। वहीं कमरे में पाइप से रस्सी लटकी हुई है जो कटी थी।

इससे उसने अंदाजा लगाया कि मन्नू ने फांसी लगाई थी। इसके बाद तत्काल उसने निरंजन को कॉल कर बुलाया और दोनों उसे लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद से प्रेमिका फरार है।


पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना
गांधीनगर पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। इसके बाद उसने मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने मृतक के रूम पार्टनर व दोस्त से पूछताछ की, जबकि प्रेमिका की खोजबीन की जा रही है।


संदिग्ध है मामला
इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी व गांधीनगर थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साक्ष्य व गवाह के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग