11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस चौकी के सामने खेत में मिली युवती की अद्र्धनग्न लाश, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, ये चीजें भी मिलीं

Rape and Murder: शहर के मणिपुर चौकी से करीब 100 मीटर दूर खेत में गैरेज के कर्मचारी ने युवती की अद्र्धनग्न लाश (Half naked body of girl) देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic expert) की टीम मौके पर पहुंचकर कर रही जांच

2 min read
Google source verification
rape

Young girl rape and murder

अंबिकापुर. Rape and Murder: शहर के अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित मणिपुर चौकी के सामने खेत में एक युवती की अद्र्धनग्न लाश (Half naked body of girl) मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती से पहले बलात्कार किया गया होगा फिर उसकी हत्या की गई होगी। चौकी के सामने हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। सुबह करीब 11 बजे गैरेज का कर्मचारी शौच करने खेत की ओर गया तो उसने युवती की लाश (Young girl dead body) देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। घटनास्थल पर चप्पल, चश्मा समेत अन्य चीजें भी मिली हैं।


मणिपुर चौकी के सामने स्थित खेत में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे पलाश की झाडिय़ों के पास एक युवती की अद्र्धनग्न लाश मिलने की सूचना गैरेज में काम करने वाले एक कर्मचारी ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चौकी प्रभारी दल-बल के साथ चौकी से महज 100 मीटर दूर घटनास्थल पर पहुंची।

युवती के शरीर के कुछ हिस्से में ही कपड़े थे। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीएसपी व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और जांच शुरु की।

युवती की हालत और घटनास्थल को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, 14 वर्ष बाद जेल से आया था प्रेमी


गले में फंसा था दुपट्टा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के गले में दुपट्टा फंसा मिला है। वहीं घटनास्थल के पास ही चप्पल, चश्मा व चावल गिरा हुआ है। शहर में इस बात को लेकर चर्चा भी हो रही है कि चौकी से महज 100 मीटर दूर इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वारदात रात में होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।