31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ravan dahan: इस वर्ष विजयादशमी के दिन 90 फीट के रावण के पुतले का किया जाएगा दहन, जमकर होगी आतिशबाजी

Ravan dahan: सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा रावण दहन का कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Ravan dahan

90 feet Ravan

अंबिकापुर. Ravan dahan: बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयादशमी अर्थात दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रावण दहन (Ravan dahan) का कार्यक्रम पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इस वर्ष 90 फीट के रावण व 50-50 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाना है।

अंबिकापुर निवासी मो. जावेद द्वारा पिछले 15 वर्षों से रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए जा रहे हंै। इस वर्ष विजया दशमी के अवसर पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन (Ravan dahan) किया जाएगा। इसकी लंबाई 90 फीट होगी। वहीं कुभकर्ण व मेघनाद के पुतले 50-50 फीट के रहेंगे।

इनके पुतलों (Ravan dahan) को बनाने की तैयारी पिछले कई दिनों से पीजी कॉलेज ग्राउंड में चल रही है। मो. जावेद बताते हैं कि इसे बनाने में पैरा, बांस व कपड़े की आवश्यकता होती है। पीजी कॉलेज ग्राउंट में टेंट लगाकर 15 कारीगरों के साथ वे पिछले 10 दिन से पुतले तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Carmel school: कार्मेल स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन में कलेक्टर, कक्षा संचालन की अनुमति निरस्त करने शिक्षा सचिव को लिखा पत्र

Ravan dahan: भव्य होगी आतिशबाजी

रावण दहन (Ravan dahan) कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। आतिशबाजी के लिए अलग से टीम रहेगी। रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों में विशेष टीम द्वारा इसे सेट किया जाएगा। वहीं श्रीराम के बाल स्वरूप द्वारा रावण की नाभी में बाण चलाकर उसका अंत किया जाएगा।

दशहरा में उमड़ेगी भारी भीड़

प्रतिवर्ष विजयादशमी के अवसर पर होने वाले रावण दहन (Ravan dahan) कार्यक्रम में भारी भीड़ होती है। लोग दोपहर के बाद ही पीजी कॉलेज मैदान पहुंचना शुरू कर देते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें:Nishkalanka Ashram: निष्कलंक आश्रम की भूमि पर कलेक्टर ने लगाई रोक, अधिवक्ता ने लगाए थे ये आरोप

महामाया मंदिर में आज हुई संधि पूजा

महामाया मंदिर में राजपरिवार द्वारा शुक्रवार की सुबह 6.52 बजे संधि पूजा की गई। सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव द्वारा संधि पूजा की गई। इसमें राज परिवार के युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल हुए। वहीं 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर शस्त्र पूजा होगी। वे दोपहर 3.30 बजे के बाद पैलेस में जिलेवासियों से मुलाकात करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग