उदयपुर। डीजल से भरा टैंकर बुधवार की सुबह अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 पर ग्राम डांडग़ांव में बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मारते हुए सडक़ किनारे स्थित घर में जा (Road accident) घुसा। इससे घर का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घर के भीतर खाना बना रहीं मां-बेटी बाल-बाल बच गईं। इधर टैंकर से डीजल रिसने लगा। यह देख मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और खाना बनाने के लिए चूल्हे में रही आग को बुझाकर संभावित खतरे को टाला। घायल युवकों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया था।