
Shani enters in Kumbh Rashi 2022
Shani Enters in Kumbh Rashi 2022: शनि देव कब किस व्यक्ति पर कैसा प्रभाव डालेंगे यह जन्म कुंडली में शनि के स्थान पर निर्भर करता है। यदि शनि शुभ स्थान पर हैं तो उस व्यक्ति पर शनि की दशा का शुभ प्रभाव ही पड़ेगा। ऐसे में उस व्यक्ति के जीवन में सबकुछ सही होगा। यदि कुंडली में शनि देव अशुभ स्थान पर हैं तो उक्त व्यक्ति को दुख व कष्टों का सामना करना पड़ेगा। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए ढाई वर्ष का समय लगता है। अधिकांश लोग शनि को बुरा प्रभाव वाला ही मानते हैं लेकिन ज्योतिषी इस बात को सही नहीं मानते। शनि देव वर्ष 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में कुछ राशि वाले लोगों की किस्मत चमक सकती है, जबकि कुछ लोगों पर इसका उल्टा असर पड़ेगा।
शनि हैं कुंभ राशि के स्वामी ग्रह
ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। इधर 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 29 अप्रैल 2022 को वे कुंभ राशि में प्रवेश (Shani Enters in Kumbh Rashi) करेंगे। स्वामी ग्रह होने के कारण कुंभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहेगी। इसके अलावा शनि मकर राशि (Makar Rashi) के भी स्वामी हैं। मिथुन राशि इनकी उच्च जबकि मेष निम्र राशि है।
कुंभ राशि में प्रवेश से इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से तुला, मेष, वृ़षभ, धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ होगा। ऐसे में इन राशि वालों की आय में बढ़ोतरी होगी, धन संबंधी परेशानी दूर होगी। जीवन साथी के अलावा माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं तथा नए प्लान से लाभ मिलेगा।
इन राशियों पर रहेगी साढ़े साती
कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने के साथ ही कुंभ राशि (Kumbh Rashi) वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरु हो जाएगा। मीन राशि वालों पर पहला चरण जबकि मकर राशि वालों पर तीसरा चरण शुरु होगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरु हो जाएगी जबकि तुला राशि (Tula Rashi) व मिथन राशि को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
Published on:
17 Dec 2021 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
