अंबिकापुर। Superstition: मैनपाट में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को उसके घरवालों ने गोबर से भरे गड्ढे में गाड़ (Superstition) दिया था। भला हो गांव के उन जागरुक युवाओं का, जिन्होंने समय रहते एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। दरअसल मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घरवाले ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय अंधविश्वास के फेर में पडक़र उसे गोबर में गाड़ दिया था।