30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

800 सीढिय़ां चढक़र आईजी पहुंचे कुदरगढ़ देवी मंदिर, भेंट की गई माता की चुनरी

Surguja IG in Kudargarh Dham: सरगुजा आईजी ने लिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कुदरगढ़ चौकी का निरीक्षण कर लंबित मामलों को दूर करने के दिए गए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Mar 2023, 8:43 PM IST

Surguja IG in Kudargarh dham

Surguja IG in Kudargarh

अंबिकापुर. Surguja IG in Kudargarh Dham: सरगुजा आईजी राम गोपाल गर्ग सूरजपुर जिले में स्थित कुदरगढ़ देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर तक पहुंचने उन्हें 800 सीढिय़ां चढऩी पड़ीं। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पूर्व आईजी ने कुदरगढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस चौकी में पदस्थ बलों, परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधी उपकरणों व सीसीटीएनएस कक्ष व मालखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी प्रभारी को लंबित अपराध, चालान, गुम इंसान व शिकायत संबंधी मामलों का समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए।


गौरतलब है कि आईजी चौकी कुदरगढ़ के निरीक्षण के उपरांत देवी धाम कुदरगढ़ मेला स्थल पहुंचे, जहां समिति के सदस्यों द्वारा आईजी को मां कुदरगढ़ी देवी की चुनरी भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।

इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा देवी स्थल गर्भगृह तक जाने वाले प्रवेश मार्ग से लगभग 800 सीढियों की चढ़ाई करते हुए देवी धाम के गर्भ गृह स्थल पहुंचे।

यहां श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर के मजदूर की गुजरात में मॉब लिंचिंग, चोर समझकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला


श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी
मंदिर स्थल तक निरीक्षण करने के बाद आईजी नीचे उतरे। उन्होंने पंडाल व पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए आप सब सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: अध्ययन भ्रमण पर अंबिकापुर पहुंची 5 राज्यों की टीम, यहां एसएलआरएम मॉडल को देखकर हुए प्रभावित


ये अधिकारी भी थे आईजी के साथ
निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ओडग़ी राजेश जोशी, चौकी प्रभारी कुदरगढ़ रमेश चंद्र राय सहित ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।