11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी शो नाप-तौल से बोल रहा हूं, आपने जीता है साढ़े 11 लाख रुपए, पार्सल में भेजी सोने की अंगूठी, फिर…

कहा- ऑनलाइन खरीदी पर आपको घोषित किया गया है विजेता, फिर धीरे-धीरे जमा करा लिए 95 हजार रुपए

2 min read
Google source verification
Cyber crime

Cyber crime

अंबिकापुर। शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर चुके कोलकाता के गिरोह ने इस बार ऑनलाइन के जरिये एक ग्रामीण को अपना निशाना बनाया है। गिरोह ने पीडि़त को टीवी में दिखाएं जाने वाले कार्यक्रम नाप-तौल से खरीदी करने पर विजेता घोषित किया और उससे 95 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


गंगापुर निवासी प्रभु विश्वकर्मा के मोबाइल नंबर 9297599795 पर मई के महीने में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह टीवी शो नाप-तौल के कार्यक्रम से बोल रहा है। अपना परिचय बताने के बाद उसने कहा कि आपने नाप-तौल से कुछ दिनों पहले सामान की खरीदी की थी। सामान की खरीदी करने पर लक्की ड्रॉ में उसका नाम निकला है।

उसने 11 लाख 50 हजार रुपये नगद और एक सोने की अंगूठी जीती है। यह सुनकर वह अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ गया। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि जीता हुआ इनाम पाने के लिए उसे कुछ रकम जमा करनी होगी। तब जाकर उसे इनाम की राशि उससे खाते में और अंगूठी पार्सल के माध्यम से मिलेगी। इस पर वह खाते में पैसा डालने को तैयार हो गया।

उसने सबसे पहले ढाई हजार नकद बैंक खाते में डलवा दिया। कुछ दिनों बाद उसको दूसरे मोबाइल नंबर से फिर फोन आया और उस व्यक्ति ने कहा कि जीते हुए इनाम की अंगूठी और एक कूपन पार्सल के माध्यम से अंबिकापुर आया है। वह कुछ रुपये देकर अपना पार्सल ले ले। पीडि़त ने ऐसा ही किया उसने पैसा जहां कर पार्सल ले लिया।

पार्सल में एक अंगूठी व एक कूपन था जिसे देख कर वह खुश हो गया। फिर दो दिन बाद अलग नंबर से एक और व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि 11 लाख 50 हजार की राशि उसे पार्सल के माध्यम से नहीं दी जा सकती, यह राशि उसे अकाउंट के जरिये दी जाएगी।

गिरोह ने उससे और रुपए की मांग की तथा अपने ऑफिस का पता कोलकाता स्थित बागुघाट काम्प्लेक्स ९वीं मंजिल पर बताया और कहा कि इस पते पर वह आकर इनाम की पूरी जानकारी ले सकता है।


अलग-अलग खाते में जमा कराए 95 हजार रुपए
इसके बाद दो महीने तक अलग-अलग नंबर से फोन कर पीडि़त को ठग गिरोह ने अमर सिंह राणा, करम सिंह, अनिल गुप्ता व सूरज डोम मान के व्यक्ति के बैंक खाते में पैसा जमा करने को कहां। पीडि़त को जब तक समझ में आता कि वह ठगी का शिकार हो चुका था और 95 हजार रुपये गंवा चुका था।


सोने की अंगूठी भी निकली पीतल की
ठगी का शिकार होने के बाद जब वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की तो पता चला कि जो अंगूठी उसे मिली थी वह सोने की नहीं बल्कि पीतल की है। गांधीनगर पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर चारों खाताधारकों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग