
अमरीका: कैलिफोर्निया में खालिस्तान समर्थकों द्वारा अकाली दल नेता मंजीत सिंह जीके पर हमला, तीन गिरफ्तार
कैलिफोर्निया। शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेता मनजीत सिंह जीके पर शनिवार को कैलिफ़ोर्निया में कथित खालिस्तान समर्थकों दवारा हमला किया जाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मनजीत सिंह, जो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन पर पहले भी न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर हमला किया गया था। अब कैलिफोर्निया में हुए हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जारी हुआ वीडियो
समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में खालिस्तान समर्थकों को मंजीत सिंह को जमीन पर धकेलने के लिए आते हुए देखा जा सकता है। उनपर पैर से भी हमला किया गया। इससे उनकी पगड़ी गिर गई। सुरक्षा घेरे में लिए जाने से पहले हमलावर ने मंजीत सिंह का चेहरा भी काला कर दिया। इस बारे में मंजीत सिंह ने कहा कि "मैं आहत हूं। उन्होंने मुझे धक्का दिया और मुझे क्रूरता से लात मारी। यह एक क्रूरतापूर्ण हमला था। उन्होंने बताया कि उनके एक सहयोगी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावर गिरफ्तार
बता दें कि मंजीत सिंह ने न्यूयॉर्क की यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया की यात्रा की थी। वह सिख समुदाय के बीच गुरु नानक के 550 वें जन्मदिन की सालगिरह समारोह मनाने के तरीकों पर चर्चा के लिए इन शहरों की यात्रा पर थे।उन्होंने कहा कि खालिस्तान की मांग करने वाले लोग अपनी लड़ाई जारी रख सकते हैं लेकिन हिंसा का सहारा लेना किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा, "हम खालिस्तान के लिए इस लड़ाई का हिस्सा नहीं होंगे।"
न्यूयार्क में भी हुआ था हमला
मंजीत सिंह ने दवा किया कि दावा किया था कि इस हफ्ते के शुरू में वह और उसके परिवार के सदस्यों पर न्यूयॉर्क टीवी स्टूडियो के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था। जिसके बाद उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री से मदद के लिए अपील की और कार्रवाई की मांग की।
भारत में तीखी प्रतिक्रिया
कैलिफोर्निया में हुए इस हमले की निंदा करते हुए केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ट्विटर पर लिखा कि आईएसआई के एजेंटों के लिए भयभीत सिखों पर हमला करना ही जनमत का तरीका लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की है। उधर एसएडी नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी हमले की निंदा की।
Published on:
26 Aug 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
