17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका का दावा, परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर वार्ता को तैयार नॉर्थ कोरिया

अमरीका ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने को तैयार हो गया है।
2 min read
Google source verification
kim jong

नई दिल्ली। एक ओर जहां अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली बैठक की तैयारियां चल रही हैं, वहीं अमरीका ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने को तैयार हो गया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि नॉर्थ कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण पर वार्ता करना चाहता है और वहां की सरकार ने इस बात की पुष्टि भी की है। अमरीकी मीडिया के अनुसार नॉर्थ कोरिया ने इस बात की पुष्टि उस बयान के एक माह बाद की है, जिसमे वहां के नेता किम ने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की इच्छा जताई थी।

दोनों देशों में गोपनीय वार्ता शुरू

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच अगले माह होने वाली बैठक की तैयारियों के तहत वॉशिंगटन और प्योंगयांग के बीच गोपनीय वार्ता आयोजित की जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अनुसार सीआईए की एक टीम और एजेंसी के निदेशक माइक पोम्पियो मई में होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर काम कर रहे हैं। वार्ता के स्थान पर फैसला लेने के लिए अमरीका और उत्तर कोरिया के खुफिया अधिकारियों के बीच कई वार्ताएं हुई हैं। यहां तक कि इसके लिए उनकी एक तीसरे देश में भी मुलाकात हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर कोरिया प्योंगयांग में यह बैठक आयोजित करने पर सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस इसके लिए तैयार है या नहीं।

उलानबाटर में हो सकती है बैठक

अधिकारियों के अनुसार बैठक के संभावित स्थान के तौर पर मोंगोलिया की राजधानी उलानबाटर का नाम भी प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि एक बार बैठक के स्थान पर सहमति बन जाने पर इसकी तारीख और एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।