17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया की सबसे खतरनाक जगह पर सबसे सनकी शख्स से मिलेंगे राष्ट्रपति, बुलेट की रफ्तार में दौड़ेंगी धड़कनें

27 अप्रैल को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे—इन और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग युंग दुनिया के सबसे खतरनाक जगह पनमुंजोम में मिलने जा रहे हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Apr 07, 2018

Kim jong and Moon Jae-in

नई दिल्ली। साउथ कोरिया और नार्थ कोरिया के विवादों के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है। काफी मशक्कतों के बाद साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे—इन और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग युंग ने मिलने पर सहमति जताई और इसी महीने की 27 तारीख यानि कि 27 अप्रैल को ये दोनों एक—दूसरे से मिलने वाले हैं। दोनों के मिलने का आयोजन ऐसे स्थान पर किया गया है जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह को बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस जगह का नाम पनमुंजोम है।

ये एक छोटा गांव है जो साउथ और नॉर्थ कोरिया के बॉर्डर के बीच डिमिलिटराइज जोन में स्थित है। इस स्थान पर नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के पुलिस हमेशा तैनात रहते हैं। ये वहीं स्थान है जहां साल 1953 में कोरियन वॉर को खत्म करने के लिए इन दो देशों के बीच समझौता हुआ था। हथियारों से लैस इस इलाके में दोनों देशों के सैनिक बॉर्डर पर तैनात होकर आस—पास के इलाकें का ध्यान रखते हैं। हांलाकि बेहद खतरनाक स्थान होने के बावजूद यहां पर्यटकों की संख्या में कोई कमीं नहीं है। यहां आकर्षण का केंद्र एक मंजिला नीले रंग की एक बिल्डिंग है जहां दोनों देशों के अधिकारी एक—दूसरे से मिलते हैं। हांलाकि यहां आने से पहले पर्यटकों को खास चेतावनी दी जाती है।

सबसे पहले यहां प्रवेश करने से पहले एक ऐसे डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करना होता है जिसमें साफ अक्षरों से ये लिखा हुआ होता है कि यहां आपकी जान जा सकती है या आप घायल हो सकते हैं। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों को इस बात की भी चेतावनी दी जाती है कि वो गलती से भी नॉर्थ कोरिया के सैनिकों से नजरें न मिलाएं और न ही उन्हें इशारा करें। यहां टूरिस्ट को एक खास ड्रेस कोड पहनने के लिए कहा जाता है। इन सारी बातों आप समझ सकते हैं कि पनमुंजोम को क्यों दुनिया का सबसे खतरनाक टूरिस्ट पॉइंट माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग