3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिखर वार्ता: 27 अप्रैल को मिलेंगे उत्तर और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति, होगा लाइव प्रसारण

दक्षिण कोरिया के सुरक्षित क्षेत्र पनमुनजोम गांव के पीस हाउस में दोनों देश के राष्‍ट्राध्‍यक्ष शिखर वार्ता में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
kim zong un

नई दिल्‍ली. लंबे अरसे से कोरियाई प्रायद्वीप में जारी तनाव अब खत्‍म होने के कगार पर है। इस क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जेई इन 27 अप्रैल को शिखर वार्ता में शामिल होंगे। शिखर वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया के असैन्य क्षेत्र पनमुनजोम गांव का पीस हाउस सुनिश्चित किया गया है। आपको बता दें कि कोरियाई युद्ध के बाद किम जोंग दक्षिण कोरिया जाने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता होंगे। इस बात की संभावना है कि दक्षिण कोरिया के पीस हाउस में होने वाली शिखर वार्ता का लाइव प्रसार भी होगा।

पहली बार होगा लाइव प्रसारण
उत्तर और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने गुरुवार को शिखर वार्ता की रूपरेखा तय करने के लिए मिले। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि आज की कार्यस्तर की बैठक में शिखर वार्ता के प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपायों और मीडिया कवरेज को तय करने को लेकर बातचीत हुई। शिखर वार्ता दक्षिण कोरिया के पनमुनजोम गांव के पीस हाउस में होगी। यह दोनों देशों की सीमा पर दक्षिण कोरिया में स्थित है। दोनों पक्ष पहली बार बैठक के लाइव प्रसारण करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। वर्ष 2000 और 2007 में हुई शिखर वार्ता को रिकॉर्ड कर बाद में प्रसारित किया गया था।

अहम समझौतों पर हस्‍ताक्षर संभव

दोनों कोरियाई देश वर्ष 1953 में कोरियाई युद्ध के समाप्त होने के बाद से असैनिकीकृत क्षेत्र द्वारा विभाजित हैं। पिछले वर्ष उत्तर कोरिया द्वारा कई परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद से तनाव बढ़ गया था लेकिन विंटर ओलंपिक में उत्‍तर कोरियाई खिलाडि़यों के शामिल होने के बाद तनाव में कमी आई। उसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की कई दौर की बातचीत के बाद राष्‍ट्र प्रमुखों के बीच शिखर वार्ता की योजना का प्रारूप तैयार हुआ हैा बताया जा रहा है कि शिखर वार्ता के दौरान दोनों देश कोरियाई प्रयाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए अहम समझौतों पर हस्‍ताक्षर करेंगे।