15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला सुर, बोले- ज्यादा संख्या में आएं प्रवासी

वार्षिक संबोधन में भी ट्रंप ने कहा था कि वे चाहते हैं कि बड़ी संख्या में लोग उनके देश आएं।
less than 1 minute read
Google source verification
Donald Trump

ट्रेड वॉर पर ट्रंप ने कांग्रेस को कही ये बड़ी बात, अपने नेताओं को ठहराया दोषी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के बारे में अपना रुख बदल लिया है। खबरों के अनुसार- अपने रुख में नरमी लाते हुए उन्होंने कहा है कि- अब वह ज्यादा संख्या में वैध प्रवासियों के देश में आने के पक्ष में हैं। इससे देश को आर्थिक लाभ होता है।

अपने वार्षिक संबोधन में भी ट्रंप ने कहा था कि वे चाहते हैं कि बड़ी संख्या में लोग उनके देश आएं। किंतु उन्हें कानूनी रूप से आना होगा। हालांकि अभी तक उनकी नीतियों में ऐसा कुछ संकेत नहीं मिला है।

स्थानीय मीडिया की ओर से उनसे पूछा गया था कि क्या उनके वक्तव्य को नीति में बदलाव के तौर पर देखा जाए। इसके जवाब में उन्होने स्पष्ट किया कि ‘बदलाव है।’

स्थानीय मीडिया के एक पत्रकार ने एक ट्वीट किया किया है, जिसमें ट्रंप के हवाले से कहा गया है कि- ‘मैं चाहता हूं कि और लोग आएं क्योंकि हमें फैक्ट्री और उद्योगों को चलाने के लिए और कंपनियां के संचालन के लिए लोगों की जरूरत है।