10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, शव देखकर पत्नी सहित परिवार वालों का बुरा हाल
Play video

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, शव देखकर पत्नी सहित परिवार वालों का बुरा हाल

डेढ़ साल पहले जिस बेटे का ब्याह हुआ था आज एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

Google source verification

अमेठी. डेढ़ साल पहले जिस बेटे का ब्याह हुआ था आज एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। ख़बर मिलते ही मां व बहन शव को देख कर चीख़ उठी। चीख़ सुन वहां मौजूद हर आंख छलक उठी, और कोहराम मच गया। वहीं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, जिसे हर कोई ढाढ़स बंधाता रहा।

अमेठी कोतवाली का मामला

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे तिहैतन भीमी निवासी 23 वर्षीय विष्णु प्रताप सिंह पुत्र शिवनरायन सिंह विशेषरगंज में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करता था। सोमवार शाम वह बाइक से स्कूल से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बारी का पुरवा गांव के पास सामने से आ रही एक स्कूली बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिरकर उसका सिर बस के पहिए की चपेट में आ गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद युवक का सिर फट गया। दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंच गई।


आरोप है कि गाड़ी गंदी होने की बात कहकर पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। जिसके बाद पहुंची 108 एम्बुलेंस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने डायल 100 के पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।