10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Play video

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किये गये हैं।

Google source verification

अमेठी. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश के पर्यवेक्षण में मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी के द्वारा विगत महीने सरैया सबल शाह में हुई घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अंकुर सिंह उर्फ अंकुल सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह पुत्र अम्बरेश सिंह निवासी दुबरिया कोतवाली मुसाफिरखाना को थौरी रोड सादीपुर मोड़ से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दरसल मामला बीते माह 13 अक्टूबर की रात लगभग 8:00 बजे सरैया सबलशाह गांव में हुए गोलीकांड में 12 वर्षीय सुमित को गोली लगी थी इस मामले में इंद्र बहादुर की तहरीर पर 6 नामजद चार अज्ञात के खिलाफ मु०अ०प० 284/ 018 धारा 147, 148, 307/ 34 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था इस मामले में नामजद राहुल सिंह व दिलीप यादव की गोली कांड के बाद हुई पिटाई में मृत्यु हो चुकी है।

नामजद अंकुर सिंह उर्फ अंकुल सिंह उर्फ अजय प्रताप पुत्र अमरेश सिंह निवासी दुवरिया को एक अदद हीरो होंडा सीबीजेड यूपी 44 जेड0461, 315 बोर तमंचा व तीन जिंदा कारतूस के साथ कोतवाल विश्वनाथ यादव ने थौरी मार्ग स्थित शादीपुर मोड़ से उस समय गिरफ्तार किया जब ये सिपाही चंद्रमा यादव, उबैदुर्र रहमान, राजेश यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे 10हजार का इनामी अंकुर सिंह की गिरफ्तारी के लिए सी०ओ०सूक्ष्म प्रकाश के निर्देशन में पुलिस कप्तान अनुराग आर्य ने टीम गठित की थी सी०ओ० ने कांस्टेबल चंद्रमा यादव की निष्ठा एवं बहादुरी पर प्रोत्साहन पुरस्कार देने की बात कही।