15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के मंत्री ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, कहा कार का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करे कांग्रेस

अमेठी में योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बजाए शीशे के अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
योगी के मंत्री ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, कहा कार का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करे कांग्रेस

योगी के मंत्री ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, कहा कार का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करे कांग्रेस

अमेठी. गुरुवार को सड़क मार्ग से रामपुर में किसान के घर जा रही प्रियंका गांधी की गाड़ी हापुड़ में दुर्घटना ग्रस्त हुई। हादसा शीशा साफ नहीं होने के चलते हुए था। जहां प्रियंका गांधी शीशे को साफ कर रहीं थीं। इस पर अमेठी में योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बजाए शीशे के अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए।

बता दें कि गुरुवार को अमेठी में भी शहीदों की याद में चौरा-चौरी महोत्सव का आयोजन हुआ।अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुए। इस मौके पर मोहसिन रजा ने कहा कि जिस तरह किसानों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी उनकी आय दुगनी करने, उनको नए आयाम देना, नए प्लेटफार्म देना, चाहे किसानों की सहायता राशि को उनके खातों में सीधे प्रदान करना। ये काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री ने जब से कमान संभाली है तब से उन्होंने लगातार किसानों की चिंता की है और जो बेहतर से बेहतर योजनाएं हैं वो लेकर आए हैं। हमारी सारी संवेदना किसानों के साथ है।

कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया है। उनकी जमीनों को अपने परिवार के लोगों से ही खरीदवा दिया। अगर किसानों को जेल भेजने या आत्महत्या करने के लिए किसी ने मजबूर किया है, तो वो कांग्रेस है।

ये भी पढ़ें: मकान हो या दुकान, यूपी में अब सभी को देना होगा कूड़ा उठवाने का यूजर चार्ज, देखें लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग