आगरा

आगरा के डॉक्टर दंपति ने लंदन में भी बना दिया संगठन

-फोग्सी की अध्यक्ष डॉ. जयदीप और पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा के नाम उपलब्धि - भारतीय मूल के 65 डॉक्टरों को शामिल कर बनाई फोग्सी की 245वीं शाखा - संयुक्त प्रशिक्षण शिविरों में आएंगे लंदन के डॉक्टर, आगरा से होगी शुरुआत

2 min read
Jul 18, 2018
Dr jaideep malhotra
Dr jaideep malhotra

आगरा। महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों में जुटी फोग्सी ने लन्दन में अपनी जड़ें मजबूत की हैं। फोग्सी ने लंदन में अपनी नई शाखा का गठन किया है। फोग्सी की यह 245 वीं शाखा है, जिसका निर्माण वर्तमान अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा और पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया है। इस क्रम में लंदन और भारतीय डॉक्टरों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होने जा रहे हैं, जिसमें से पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आगरा में होगा।


यह भी पढ़ें

भारतीय मूल के 65 डॉक्टर शामिल

गत पांच जुलाई को लंदन द रॉयल कॉलेज आऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट में साउथ एशिया डे आयोजित किया गया। यह कॉन्फ्रेंस रॉयल कॉलेज और साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी (सफोग) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसका हिस्सा आठ देश और उनके स्त्री एवं प्रसूति रोग संगठन रहे। साउथ एशिया डे में पहले दिन फोग्सी ने अपनी लंदन शाखा का गठन किया। इसमें भारतीय मूल के 65 डॉक्टरों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

आपसी ज्ञान साझा होगा

लंदन से लौटने के बाद फोग्सी अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि लंदन में फोग्सी की 245 वीं शाखा का गठन एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ लंदन में रह रहे भारतीय नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि लंदन के चिकित्सक भारत में आकर भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही भारतीय चिकित्सकों और लंदन में भारतीय मूल के चिकित्सकों के बीच आपसी ज्ञान साझा हो सकेगा। समय-समय पर संयुक्त प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे ताकि नवीन और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान कर मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Published on:
18 Jul 2018 07:49 pm