आगरा

Income Tax Raid in Agra: आगरा में नोटों के बंडलों से फुल हो गईं दो कैश वैन, जूता कारोबारियों के घर कहां-कहां से निकले रुपये?

Income Tax Raid in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा में इनकम टैक्स की कार्रवाई अभी जारी है। सूत्रों का कहना है कि जूता कारोबारियों के घर से तीन दिन में 11,200 से ज्यादा नोटों के बंडल डबल बेड और अलमारियों में मिले हैं। इन्हें ले जाने के लिए दो कैश वैन लगानी पड़ी।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2024, 1:43 PM IST
Income Tax Raid in Agra: आगरा में नोटों के बंडलों से फुल हो गईं दो कैश वैन, जूता कारोबारियों के घर कहां-कहां से निकले रुपये?

Income Tax Raid in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता कारोबारियों के घर पर पिछले चार दिन से इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों का कहना है कि जूता कारोबारियों के घर से अब तक इनकम टैक्स की टीम को मिले रुपये ले जाने के लिए दो कैश वैन लगानी पड़ी है। दोनों कैश वैन नोटों के बंडलों से फुल हो गईं। हालांकि चौथे दिन मंगलवार को भी इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है। ऐसे में अभी और रुपये मिलने की संभावना है।

चौथे दिन भी जारी है इनकम टैक्स की कार्रवाई

आगरा के जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के छापे का कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। अब तक इतनी बड़ी रकम मिल चुकी है, कि दो कैश वैन नोटों से फुल हो गईं। कैश वैन से इन नोटों को करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया। आगरा के तीनों जूता कारोबारियों से तीन दिन में 11,200 से ज्यादा नोटों के बंडल डबल बेड और अलमारियों में मिले हैं। इस रकम को बैंक की कैश जमा करने वाली वैन से करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया।

इनकम टैक्स टीम को 40 करोड़ रुपये की पर्चियां मिलीं

इसके अलावा लगभग 40 करोड़ रुपये की पर्चियां भी कारोबारियों के पास से मिली हैं जिनका भुगतान किया जाना था। प्रतिष्ठानों से मिले आभूषणों की कीमत का भी आंकलन किया जा रहा है। आयकर विभाग के मुताबिक तीनों जूता कारोबारियों के ठिकानों पर यह छापा चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है। इन्वेस्टिगेशन विंग के जॉइंट डायरेक्टर अमरजोत के निर्देशन में एमजी रोड स्थित बीके शूज के अशोक मिड्डा, मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा और हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। सोमवार को कार्रवाई का तीसरा दिन था। जबकि मंगलवार यानी चौथे दिन भी अफसरों की टीम कार्रवाई में जुटी है।

Updated on:
21 May 2024, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?