28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में 60 की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें बारिश का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ में 60 की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का भी अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 May 2024, 12:16 PM IST

up weather and rain update aaj ka mausam storm blow 60 km/ph in lucknow kanpur unnao imd latest prediction

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 21 मई से 27 मई तक यूपी में मौसम का मिलाजुला रंग देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दूसरी ओर लखनऊ, कानपुर और उन्नाव में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

हालांकि यह संभावना सिर्फ 21 मई के लिए जताई गई है। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी यूपी 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने का अनुमान है। साथ ही पश्चिमी यूपी में लू और ऊष्ण रात्रि को रेड अलर्ट जारी है। गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, एटा और मैनपुरी समेत 36 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। इसमें से कुछ जिलों में ऊष्ण रात्रि की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ेंः प्री मॉनसूनः 19 जिलों में 7 दिन तक आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

इन जिलों में लू और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

मंगलवार को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में तेज लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में रात में भी गर्मी होने के आसार हैं। साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ जिले में लू की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भी लू की लहर चलने की संभावना है। फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उसके आसपास के इलाकों में गर्म रात्रि होने के आसार हैं। संतरविदास नगर, गाजीपुर, कन्नौज, मेरठ, कासगंज, बदायूं, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भी लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः रायबरेली और अमेठी में टूट रहा कांग्रेस का अभेद्य किला? जानें राहुल-स्‍मृति की सीट का पूरा गणित

मौसम विभाग ने इन जिलों में बताई बारिश की संभावना

लखनऊ आंचलिक विज्ञान नगरी के मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। सलाह ये भी है कि बहुत जरूरी होने पर तेज धूप और आंधी के दौरान घरों से निकलें। इसके साथ ही आंधी चलने के दौरान पेड़ और दीवार का सहारा न लें। लखीमपुर खीरी और लखनऊ उसके आसपास के इलाकों में रात का तापमान अधिक रहने के आसार हैं।

बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं 22 मई से 26 मई तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम सुहावना रहने की संभावना है।