आगरा

राष्ट्रीय लोकदल का ये अभियान योगी आदित्यनाथ के लिए बनेगा मुसीबत

-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया जा रहा -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को सौंपेंगे फोटो

2 min read
Sep 25, 2018
Feature image

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनमानस में सेल्फी का क्रेज बढ़ाया। अब राष्ट्रीय लोकदल ने इसी सेल्फी को हथियार बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अभियान चलाने जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। लोकदल का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2019 में यह अभियान हथियार की तरह काम करेगा।

यह भी पढ़ें

सेल्फी विद गड्ढा अभियान

राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सेल्फी विद गड्ढा अभियान चलेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गड्ढों के साथ सेल्फी लेकर वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजेंगे। फिर इन फोटो की प्रति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को भेजी जाएगी। सेल्फी विद गड्ढा अभियान उत्तर प्रदेश की हकीकत बताने के लिए काफी होगा।

यह भी पढ़ें

हर सड़क में गड्ढे

श्री चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास की बात करती है। विकास के लिए सबसे जरूरी सड़कें होती हैं। उत्तर प्रदेश में सड़कों का क्या हाल है, किसी से छिपा नहीं है। गांव से लेकर शहर तक हर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। हालात इतने खराब हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग तक गड्ढों से कराह रहे हैं। बारिश बीत चुकी है, लेकिन गड्ढे भरने का काम नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

क्या नुकसान है गड्ढों से

उन्होंने बताया कि गड्ढों से उड़ती धूल के कारण प्रदूषण फैलता है। इससे ताजमहल को नुकसान है। बदनाम किए जा रहे हैं उद्योग और सरकार फैला रही है प्रदूषण। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं। आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार कान में रुईं ठूंसकर बैठी हुई है। विकास-विकास का शोर मचाया जा रहा है और सड़कों का हाल देखें तो विनाश हो रहा है।

यह भी पढ़ें

Published on:
25 Sept 2018 09:43 am