आगरा

कार वाला भी 10 रुपये में कर सकता है भोजन, देखें वीडियो

सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी पूरन डावर ने किया भविष्य की योजनाओं का खुलासा
3 min read
Sep 27, 2018
puran dawar
puran dawar

आगरा। सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी पूरन डावर के सहयोग से सेवा भारती ने ‘अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना-भोजन सबके लिए’ शुरू की है। इसमें 10 रुपये में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन थाली में परोसकर कराया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय चरण में भोजन योजना कुछ लोगों को ध्यान में रखकर शुरू होनी है। इनका भी खुलासा किया गया है। देश में कोई भूखा न रहे, इसे ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की जा रही है। आगरा में 17 अक्टूबर, 2018 को उद्घाटन होगा।

यह भी पढ़ें

कार वाला 100 रुपये देकर जाएगा

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिवेणी फार्म हाउस में पूरन डावर ने पत्रिका संवाददाता ने सवाल किया कि कोई कार वाला आता है तो क्या उस भी 10 रुपये का भोजन कराएंगे? पूरन डावर ने बताया कि भोजन ऐसा है कि कार वाला 10 रुपये के स्थान पर 100 रुपये देकर जाएगा। फिर इससे अन्य 10 लोगों को भोजन मिलेगा। वैसे योजना जरूरतरमंदों के लिए है। निश्चित रूप से कार वाला भी भोजन कर सकता है। बात 10 रुपये की नहीं है, बात है लोग भोजन बर्बाद न करें। उतना ही लें, जितना खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

कोई दिक्कत नहीं

यह पूछ जाने पर नौकरीपेशा लोग दोपहर का भोजन घर के बाहर करते हैं, ऐसे लोग रोज भोजन करे आएंगे तो क्या उन्हें रोज मिलेगा, पूरन डावर ने कहा कि कि कोई दिक्कत नहीं है। पूर्वाह्न 11 बजे गाड़ी निश्चित स्थान पर पहुंचेगी। जब तक भोजन समाप्त होता है, तब तक रहेगी। भोजन सबके लिए है। हमें इससे मतलब नहीं है कि व्यक्ति नौकरी पेशा है या नहीं।

यह भी पढ़ें

दूसरा चरण

उन्होंने बताया कि नौकरी पेशा लोगों के लिए द्वितीय चरण में भोजन पर काम शुरू करेंगे। जैसे, संजय प्लेस में इसकी जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्र में कारखानों में काम करने वालों को 25 रुपये का भोजन शुरू करेंगे। इसमें आधा मजदूर दें और आधा कारखाना मालिक दें। 40 रुपये में और अच्छा भोजन देने की योजना है। यह छात्रों के लिए होगा। इसमें जो पांच रुपये बचेंगे, वह 10 रुपये वाले भोजन में काम आएंगे। इस मौके पर सेवा भारती के प्रमुख सतीशचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हरिशंकर, सेवा भारती के भाग अध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

Updated on:
27 Sept 2018 04:33 pm
Published on:
27 Sept 2018 04:26 pm