ये बनाया गया प्लान
नगर आयुक्त अरुण प्रकाष ने इस विशेष स्वच्छता अभियान की रुपरेखा बताते हुये कहा कि हमने नगर निगम को 4 जोनों में विभाजित कर सड़क पटरी,खाली प्लाॅट, यमुना नदी के किनारे घाट,रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल,पर्यटक स्थल, शहर के सभी प्रमुख बाजारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से मेरा शहर मेरा योगदान, सोच बदलो शहर बदलेगा, क्लीन आगरा ग्रीन आगरा नवीन आगरा जैसी पंच लाईनों के साथ यह अभियान 02 अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है,य जिसे महापौर नवीन जैन ने नाम दिया है कूड़े से आजादी।