ये है मांग
हॉकर्स का कहना है कि हमेशा घटतौली के लिए हॉकर्स को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। हॉकर को गैस एजेंसी मालिक इसके लिये मजबूर करते हैं। गैस हॉकर्स को वेतन नहीं दिया जाता है। आरोप है कि गैस एजेंसी मालिक द्वारा खुलकर कहा जाता है, कि चोरी करो और अपना वेतन निकालो। इतना ही नहीं गैस एजेंसी मालिक का इस चोरी में भी कमीशन तय रहता है।