10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग: महागठबंधन से टक्कर लेने के लिए यहां एकत्र हुये भाजपा के महारथी, बनाया जा रहा सबसे बड़ा प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Sep 2018, 2:44 PM IST

BJP meeting

BJP meeting

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों, विधायकों को मंत्र दिया जा रहा है कि किस तरह चुनाव की तैयारियों में जुटना है। महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में चल रही बैठक शुरू हो चुकी है। ये बैठक दो सत्रों में आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें - भाजपा ने जारी की लोकसभा संयोजक एवं चुनाव प्रभारी की सूची, यहां देखें...

इन जिलों के पदाधिकारी शामिल
लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में आगरा के अलावा फतेहपुर सीकरी, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव द्वारा की जा रही है। बैठक का प्रथम सत्र 11.30 बजे शुरू हुआ, जिसमें ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री बृज और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भवानी सिंह, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नरायण शुक्ल, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - 2019 में मोदी सरकार की मुश्किल बढ़ाने जा रहे व्यापारी, दिल्ली के जंतर मंतर से किया बड़ा ऐलान...

ये भी रहे मौजूद
बैठक के दौरान किसी भी बाहर के सदस्य को आने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी उदयभान सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह सहित कई विधायक मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो ये ब्रज के इन जिलों के लिये ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में इन जिलों को जीतने का पूरी रणनीति तय की जायेगी। खास नजर फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले पर है।

ये भी पढ़ें - एससी आयोग के अध्यक्ष की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का किया गया प्रयास, आठ माह के बच्चे की हालत नाजुक

ये भी पढ़ें - SC आयोग के अध्यक्ष की भतीजे के घर में आग लगाते हुये युवक का लाइव वीडियो