आगरा

व्हाट्सएप, टिवटर और फेसबुक चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, ऐसा किया तो सीधे होगी जेल

आगरा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा की चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 10:23 AM IST
patrika
अब सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी सोशल मीडिया पर

आगरा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर आगरा पुलिस सतर्क है। पुलिस टीम द्वारा सोशल साइट्स, फेसबुक, व्हाट्सएप और टिवटर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप और टिवटर पर पोस्ट डालने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आगाह किया है कि नियम खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और फ़ोटो डालने पर आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के जरिए अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। आगरा में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान सोशल मीडिया पर कई प्रकार के संदेश वायरल हुए थे, जिसके बाद हिंसा और बवाल हुआ था। पुलिस की टीम अब सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं।


अब लाइक करने वालों पर भी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर अब तक बिना देखे और सोचे समझे लाइक और शेयर किया तो भारी पड़ सकता है। आगरा पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या धार्मिक, जातीय अथवा समाज में विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ लाइक और शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। ग्रुप एडमिन भी इस प्रकार के किए गए किसी भी पोस्ट के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध भी प्रथमतः कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब तक लाइक और शेयर करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती थी। लेकिन, आगरा पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि अब लाइक और शेयर करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बड़ी सावधानी से करना होगा।

ना डाले फोटो, पुलिस एडवायजरी जारी
आगरा पुलिस ने संदेश से जरिए एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या धार्मिक, जातीय अथवा समाज में विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट डालेगा, शेयर करेगा अथवा लाइक करेगा, उसके विरुद्ध आईटी एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगरा साइबर क्राइम सेल, मीडिया सेल व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि सभी सोशल साइट्स पर अत्यंत सतर्क दृष्टि रखे हुए है। ग्रुप एडमिन भी इस प्रकार के किए गए किसी भी पोस्ट के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध भी प्रथमतः कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 Sep 2018, 10:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?