14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SC ST Act के खिलाफ ताल ठोक रहे देवकीनंदन ठाकुर पर पुलिस का शिकंजा

शांति सेवा धाम वृंदावन में सभा करने पर थानेदार ने दिया नोटिस, लोगों को भड़काने का आरोप

2 min read
Google source verification
devki nandan

devki nandan

मथुरा। भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के खिलाफ ताल ठोक रखी है। छह सितम्बर को भारत बंद में उन्होंने सहयोग किया था। नौ सितम्बर को शांति सेवा धाम, वृंदावन में सभा करके ‘अखंड इंडिया मिशन’ बनाया है, जो सामाजिक मुद्दों को लेकर देशभर में संघर्ष करेगा। इसके साथ ही पुलिस ने देवकी नंदन ठाकुर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभा करने पर उन्हें नोटिस दिया गया है, जिसमें लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें

आज का राशिफलः तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रोमांस का दिन, जानिए क्या है आपके भाग्य में

ये कहा गया है नोटिस में

थाना प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन वीरपाल सिंह भाटी की ओर से शांति व्यवस्था को नुकसान की आशंका जताते हुए देवकीनंदन महाराज के नाम से एक नोटिस दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वह व्यक्तिगत हितों के लिये शांति सेवा धाम में बैठक कर लोगों को भड़का रहे हैं। नोटिस के माध्यम से कानून व्यवस्था बिगड़ने पर कठोर कार्रवाई की बात कही गयी है। हालांकि नोटिस पर थाने की मुहर तक नहीं लगाई गई है। भाटी का कहना है कि अगर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

वीडियो: दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की पीट—पीटकर कर दी हत्या, मायका पक्ष ने उठाया ये कदम


नोटिस से आंदोलन रुकने वाला नहीं

इस बारे में देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने नोटिस देकर समाज में हिंसा फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस तरह के नोटिस से कोई आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वे न तो विपक्ष के साथ हैं और न ही सरकार के खिलाफ हैं। वे समाज में विघटन पैदा करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें

कासगंज पुलिस ने किए 31 अपराधी जिला बदर, तीन गिरफ्तार


यह भी पढ़ें

गाड़ी में बिठाने के बाद सवारियों को बना देते थे भिखारी, पुलिस ने दबोचा तो हुआ ये बड़ा खुलासा

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग