आगरा

खीर में नींद की गोलियां मिलाईं, फिर सोते समय पति की हत्या करके शव को बाथरूम में दफनाया; आगरा में महिला के कारनामे से पुलिस भी हैरान

Wife Murder Husband: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने पति की निर्मम हत्या (Woman Murder Husband) कर दी। पति की हत्या (Husband Murder) के बाद महिला ने शव को घर के बाथरूम (Body Buried in Bathroom) में दफना दिया। पूरी खबर पढ़ें…
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2026, 9:04 PM IST
Woman kills husband and buries his body
आगरा में महिला ने पति की हत्या करके शव को बाथरूम में दफनाया (फाइल फोटो- पत्रिका)

Agra Police Solved Murder Mystery: आगरा जिले में सिकंदरा इलाके के दहतोरा कस्बे में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने प्लानिंग के तहत अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पति के हत्या के बाद महिला ने शव को घर के बाथरूम में दफना दिया।

खीर में नींद की गोलियां देकर पति को मार डाला

दहतोरा कस्बे में एक महिला रूबी ने अपने पति को बेरहमी से मार डाला। महिला ने प्लानिंग के तहत अपनी दो बेटियों को जेठ के घर भेज दिया। इसके बाद महिला ने खीर में नींद की बहुत सी गोलियां मिलाकर पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दीं। सुरेंद्र गहरी नींद में सो रहा था, तभी रूबी ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बाथरूम में ठिकाने लगा दिया। रूबी और सुरेंद्र की शादी करीब 16 पहले हुई थी।

पुलिस को 45 दिन तक चकमा देती रही महिला

पति की हत्या के बाद रूबी, परिजनों और पुलिस को 45 दिनों तक चकमा देती रही। जब कोई व्यक्ति आरोपी महिला से उसके पति के बारे में पूछता तो नाटक करने लगती थी। महिला कहती थी कि उसके पति घर में बिना बताए कहीं चले गए हैं। इतना कहते ही रूबी जोर-जोर से रोने लगती थी।

रूटीन जांच से हुआ हत्याकांड का खुलासा

आरोपी महिला करीब 45 दिनों तक पुलिस और परिजनों के सामने पति के लापता होने का नाटक करती रही। इसी बीच पुलिस के एक रूटीन वेरिफिकेशन (सत्यापन) ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज एक ट्रक चोरी के मामले में पुलिस टीम उसके घर रूटीन पूछताछ करने के लिए पहुंची तो रूबी घबरा गई। इसके बाद रूबी ने मदद के लिए अपने जेठ को बुला लिया। पुलिस पूछताछ में सुरेंद्र के बड़े भाई ने रूबी पर शव होने की बात कही।

पुलिस सख्त हुई तो महिला ने कबूला जुर्म

पुलिस ने रूबी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में रूबी ने हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम बताया। रूबी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को उसके घर के बाथरूम से बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।