अजमेर

Diwali: कॉलेज-यूनिवर्सिटी में दिवाली की छुट्टियां 20 से

कॉलेज में सिर्फ शैक्षिक अवकाश होंगे। जबकि विश्वविद्यालय में शैक्षिक और प्रशासनिक छुट्टियां रहेंगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 7:29 AM IST
diwali break
diwali break

अजमेर. सरकारी (govt) और निजी (private) कॉलेज (college) सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) में दिवाली की छुट्टियां (diwali vacation) 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। कॉलेज में सिर्फ शैक्षिक अवकाश होंगे। जबकि विश्वविद्यालय में शैक्षिक और प्रशासनिक छुट्टियां रहेंगी।

कॉलेज शिक्षा निदेशालय (college directorate) के अनुसार प्रदेश के सभी कॉलेज में 20 से 29अक्टूबर तक शैक्षिक अवकाश रहेंगे। इस दौरान कॉलेज में दिवाली (diwali), गोवद्र्धन पूजा(govardhan puja) , भैया दूज (bhaiya dooj) और रविवार को छोडकऱ कार्यालय यथावत खुलेंगे। उधर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में भी इसी अवधि में छुट्टियां रहेंगी। यहां शैक्षिक (academic) के साथ-प्रशासनिक (administrative) अवकाश भी होंगे मालूम हो कि विश्वविद्यालय में राजभवन के कलैंडर के अनुसार अवकाश होते हैं।

सुधारें जेईई मेन फार्म में रही गलती, 20 अक्टूबर तक मौका

विद्यार्थी सोमवार से जेईई मेन के ऑनलाइन फार्म में रही त्रुटियां सुधारने में जुट गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विद्यार्थियों को यह अवसर दिया है।

एजेंसी के तत्वावधान में अगले साल 6 से 11 जनवरी तक जेईई मेन (प्रथम चरण) कराई जाएगी। विद्यार्थी पिछले दिनों ऑनलाइन फार्म (Online forms) और परीक्षा शुल्क जमा करा चुके हैं। सोमवार से विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म में रही त्रुटियां सुधारने में जुट गए। विद्यार्थी 20 अक्टूबर तक तक फार्म की त्रुटियां सुधार सकेंगे। इसके बाद एजेंसी कोई अवसर नहीं देगी। विद्यार्थियों की सूचना (information) को अंतिम मानते फार्म की जांच की जाएगी। दिसंबर में प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे।

सीटेट के प्रवेश पत्र नवंबर में
सीबीएसई (cbse) के तत्वावधान में दिसंबर में सीटेट (CTET) होगी। परीक्षा के ऑनलाइन फार्म (online form) और त्रुटियां सुधारने का काम पूरा हो चुका है। अब बोर्ड कोई अवसर नहीं देगा। अभ्यर्थियों की सूचना को अंतिम मानते हुए बोर्ड फार्म (form) की जांच करेगा। नवंबर में प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे।

Published on: