30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी, अगर आप भी जा रहे हैं दीवाली की छुट्टी मनाने तो ये खास trains आपके सफर को बनाएगी यूं मजेदार

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 12 Oct 2018, 1:29 PM IST

railway train

Trains canceled for supply of coal, cancellation of passengers

अजमेर. नवरात्रा और दीपावली के मद्देनजर रेल यात्रयों की सहूलियत के लिए तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह गाडिय़ां जयपुर-बांद्रा वाया अजमेर, इंदौर-दिल्ली सरायरोहिल्ला वाया अजमेर और अजमेर-बांद्रा वाया कोटा सवाईमाधोपुर के बीच संचालित होगी।

जयपुर-बांद्रा टर्मिनस वाया अजमेर
ट्रेन नंबर 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार जयपुर से सुबह 8.15 बजे रवाना होकर 9.45 बजे अजमेर पहुंचेंगी। अजमेर से यह गाड़ी 9.47 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 4.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार बांद्रा से सुबह सवा 6 बजे रवाना होकर रात्रि 11.50 बजे अजमेर पहुंचेगी। अजमेर से यह ट्रेन रात्रि 12.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात्रि 3.10 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक फस्ट कम सैकंड एसी, 2 सैकंड एसी, एक सैकंड कम थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान और चार साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

यह होंगे ठहराव
किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, नीमच, रतलाम, बडौदरा, सूरत व बोरीवली।इंदौर-दिल्ली सरायरोहिल्ला वाया अजमेर

टे्रन नंबर 09301 इंदौर-दिल्ली सरायरोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक इन्दौर से प्रत्येक रविवार शाम 7.20 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 1.20 बजे दिल्ली सरायरोहिल्ला पहुंचेगी। अजमेर में इस ट्रेन का आगमन मंगलवार सुबह 4.25 बजे और रवानगी 4.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 09302 दिल्ली सरायरोहिल्ला- इन्दौर स्पेशल 29 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक दिल्ली सरायरोहिल्ला से प्रत्येक सोमवार दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.10 बजे इन्दौर पहुंचेगी। अजमेर में इस गाड़ी का आगमन समय रात्रि 11.35 बजे और प्रस्थान समय 11.45 बजे होगा। ट्रेन में दो सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान एवं 4 साधारण श्रेणी कोच होंगे।


यह होंगे ठहराव

फतेहाबाद, बर नगर, रतलाम, मंदसौर, नीचम, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुडगांव व दिल्ली केंट।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस वाया कोटा
ट्रेन नंबर 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक अजमेर से प्रत्येक रविवार सुबह 6.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09622 बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक बांद्रा से प्रत्येक सोमवार सुबह सवा छह बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन में एक सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान व 4 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

यहां होगा ठहराव
किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मण्डी, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत व बोरीवली।