
अजमेर .डिग्गी चौक में रात होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बिजली के तार में लगी आग से होटल में धुआं फैल गया। क्षेत्रवासियों ने होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि नगर निगम की दमकल समय रहते पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाने से सहायक उप निरीक्षक बलदेवसिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आग एसी युनिट में लगी। हालांकि आग में कोई जनहानि नहीं हुई।