अजमेर

Rohit Godara: गैंगस्टर रोहित गोदारा ने किशनगढ़ के व्यापारी से मांगी फिरौती! 20 करोड़ रुपए दे दो, वरना…

किशनगढ़ में एक मार्बल व्यापारी को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Jan 14, 2026
Rohit Godara
फाइल फोटो- पत्रिका

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में एक बार फिर गैंगस्टर के नाम से बड़ी धमकी का मामला सामने आया है। यहां के एक प्रसिद्ध मार्बल व्यापारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि पैसे नहीं दिए तो मौत नजदीक है।

विदेशी नंबर से कॉल आया

12 जनवरी की शाम करीब 5 बजे पीड़ित व्यापारी सतीश अग्रवाल के फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आया। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, सामने से आवाज आई कि रोहित गोदारा बोल रहा हूं और तुरंत कॉल काट दी गई। कुछ समय बाद दोबारा कॉल आई। इस बार धमकी देने वाले ने साफ-साफ कहा कि 20 करोड़ रुपए दे दो, वरना तुम्हारी जिंदगी की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। उसने व्यापारी को डराने के लिए घर के बाहर बंकर बनवाने और गार्ड रखने की सलाह भी दी।

परिवार में डर का माहौल

धमकी यहीं नहीं रुकी। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर 52 सेकंड का एक वॉइस मैसेज भी भेजा गया, जिसमें वही बातें दोहराई गईं। पहली कॉल कुछ सेकंड की थी, जबकि दूसरी लगभग दो मिनट तक चली। इस पूरी घटना से सतीश अग्रवाल और उनका परिवार सहम गया। उन्होंने खुद मदनगंज थाने जाकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

तकनीकी जांच जारी

अब पुलिस विदेशी नंबर से आई इस कॉल की पूरी डिटेल और वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वास्तविक धमकी देने वाला कौन है। क्या यह रोहित गोदारा का काम है या किसी ने उसके नाम का गलत इस्तेमाल करके दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
14 Jan 2026 04:34 pm
Published on:
14 Jan 2026 04:32 pm