शहर में निकली पारम्परिक शोभायात्रा विभिन्न गुरुद्वारों में हुए कार्यक्रम ।मनाया गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव।
अजमेर. गुरू नानक देव (gurunank dev) की 550 वीं जयंती पर मंगलवार को शहर में कार्यक्रम हुए। आजाद पार्क में विशेष दीवान सजाने के अलावा गुरुद्वारों (gurudwara) में शबद-कीर्तन के अलावा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गतका पार्टियों के कलाकारों (players) ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। सिख धर्मावलंबियों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अरदास की। गुरु पर्व (guru parva) पर अटूट लंगर छकाया गया।
सिख (sikh cummunity) समाज एवं गुरूनानक नाम लेवा गुरु संगत के सहयोग से श्री गुरुद्वारा गुरुनानक सभा गंज से मंगलवार सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पंज प्यारे आगे-आगे चले। पीछे वाहन में गुरुग्रंथ साहिब (guru granth sahib) और गुरुनानक की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु साथ चले। शोभायात्रा (traditional procession) के दौरान सिख समाज की महिलाएं-पुरुष और युवाओं ने पानी छिडकऱ सडक़ों को साफ भी किया। शोभायात्रा महावीर सर्किल, बजरंगगढ़ होते हुए आजाद पार्क पहुंची। यहां विशेष दीवान साहिब सजाया गया।
अमृतसर से आए ज्ञानी गुरविंदर ने सिंह प्रवचन में कहा कि गुरूनानक देव की शिक्षाओं को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने छूआछूत, जाति-पंथ के बजाय इंसानियत, सौहार्द और सहयोग को सर्वोपरी बताया। इस दौरान शबद कीर्तन अन्य कार्यक्रम हुए।
कई जगह हुए कार्यक्रम
स्वामी दादूराम साहिब, नगीना बाग जतोई दरबार में गुरुनानक देव (guru nanak dev) का प्रकाश उत्सव (prakash utsav) मनाया गया। सुबक सुखमनी साहिब का पाठ, आशादीवार, अखंड पाठ साहिब का भोग, शबद-कीर्तन-कथा (shabad-keertan) हुई। भगत अजीज एन्ड पार्टी ने सत्संग किया। दोपहर में आम भंडारे का आयोजन हुआ। सेवाधारी फतनदास और अन्य मौजूद रहे। इसी तरह हाथीभाटा गुरुद्वारा, रामगंज, धौलाभाटा गुरुद्वारा सहित अन्य जगह गुरुनानक जयंती पर कार्यक्रम हुए।
गतका पार्टी ने दिखाए करतब
धार्मिक शोभायात्रा (religious procession) के दौरान गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। चक्कर घुमाने, तलवार-बाजी (sword), ढोल पर नाचने और लाठी संचालन (stick) का प्रदर्शन किया गया। शोभात्राया का विभिन्न स्थानों सिख और अन्य धर्मावलंबियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। गुरु के अटूट लंगर में कई धर्मावलंबी उमड़े।