30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु नानक देव जयंतीः गुरु प्रकाश पर्व 2019

Guru Nanak Jayanti 2019 : गुरु नानक देव जयंतीः गुरु प्रकाश पर्व 2019
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 11 Nov 2019, 1:22 PM IST

गुरु नानक देव जयंतीः गुरु प्रकाश पर्व 2019

गुरु नानक देव जयंतीः गुरु प्रकाश पर्व 2019

प्रकाश पर्व गुरुनानक देव जयंती का पर्व सिख धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, इस साल 2019 में 12 नवंबर दिन मंगलवार को गुरु प्रकाश पर्व के रूप में पंजाब सहित पूरे हिन्दुस्तान में धूमधाम से गुरुनानक देव जयंती मनाई जाएगी। पूज्य सदगुरु गुरु नानक देव जी महाराज सिखों के प्रथम गुरु माने जाते हैं। गुरु नानक देवजी का जन्म 1469 ई में तलवंडी रायभोय नामक स्थान पर हुआ था। हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के अनुयायी गुरु नानक देव का जन्म प्रकाश उत्सव एवं गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। जानें कैसे मनाया जाता है गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व।

देव दिवाली 12 नवंबर 2019 जानें पूजा विधि

सिखों का सबसे बड़ा त्यौहार गुरु प्रकाश गुरु नानक देव जयंती का पर्व 12 नवंबर दिन मंगलवार को सेवा, सद्भाव, सर्वत्र प्रेम की कामना से कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। पवित्र पूर्णिमा तिथि को पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पवित्र प्रकाश पर्व के दिन पंजाब सहित देश के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालु भक्त मत्था टेकने पहुंचेंगे, अपने घरों को दीपकों से जगमगाएंगे। इस पवित्र दिन हजारों श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नदियों में स्‍नान कर दान पुण्य भी करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा 2019 : पूजा-विधि एवं शुभ मुहूर्त

गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के जन्मदिवस को प्रकाश पर्व उत्सव के रूप में मनाते हैं। प्रकाश पर्व के दो दिन पहले से ही देश के सभी गुरुद्वारों से नगर कीर्तन निकाला जाता है, गुरु द्वारों को भरपूर फूलों और रोशनी से सजाया जाता है। श्री अखण्ड पाठ साहब की दो दिन पहले से ही प्रारंभ किया जाता है, प्रकाश पर्व गुरु नानक देव जयंती पर उसका समापन भी होगा। कार्तिक पूर्णिमा को भोग डलेगा के साथ पूरे दिन भजन कीर्तन, कथा व्याख्यान, सेवा धर्म के बाद लंगर भी किया जा रहा है।

***********************