अजमेर

Local Body poll: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग , सभी तैयारियां पूरी

पुष्कर, नसीराबाद एवं ब्यावर में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान । इस दौरान मतदाता अपने वार्ड के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।
2 min read
Nov 16, 2019
local bodies poll
local bodies poll

अजमेर. जिले में ब्यावर नगर परिषद तथा पुष्कर एवं नसीराबाद नगर पालिकाओं (municipal election) में सदस्यों का चुनाव शनिवार को होगा। मतदान (poll) सुबह 7 बजे आरम्भ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान मतदाता अपने वार्ड (ward) के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि जिले में तीनों नगर निकाय (local bodies) चुनाव के लिए सभी तैयारियां (election prepration)पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दल शुक्रवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय से पूर्ण सुरक्षा (security) के साथ अपने-अपने मतदान केन्द्र पहुंचे और मतदान की सम्पूर्ण पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्षेत्र में एरिया (area) एवं जोनल (zonal) मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो अपने क्षेत्रों में पूरे समय मुश्तैद रहेंगे। इस बार मतदान दलों (polling parties) को भी मौसम (waether) के अनुरूप ठहरने की व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसी मतदानकर्मी को कोई परेशानी नहीं हो।

नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा अवकाश

जिले में नगरीय निकायों के मतदान दिवस (polling day)पर 16 नवम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश (holiday) रहेगा। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (collector ajmer) ने बताया कि शनिवार को ब्यावर नगर परिषद, पुष्कर एवं नसीराबाद नगर पालिका के चुनाव होंगे। मतदान दिवस के दिन इन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश (local hiliday) रहेगा। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित क्षेत्र में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Published on:
16 Nov 2019 06:45 am