गजक, रेवड़ी और अन्य मिठाई से भोग लगाया जाएगा। कई पकौड़े-हलवे के वितरण का कार्यक्रम होगा।
अजमेर.
मकर संक्रांति (makar sankranti) पर्व बुधवार को पारम्परिक ढंग से मनाया जाएगा। लोग घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना करेंगे। मंदिरों (temples) में मंत्रोच्चार से पूजन के अलावा भजन गूंजेंगे। गाय-बछड़ों को चारा खिलाया जाएगा। उधर कई लोगों ने मंगलवार को भी मकर संक्रांति मनाई।
इस बार सूर्य के 14 जनवरी की रात्रि को मकर राशि में प्रवेश करने से 15 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। नया बाजार, मदार गेट, होलीधड़ा, बजरंगगढ़, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, केसरगंज, रामगंज और अन्य मंदिरों में महिला-पुरुष विधि-विधान से पूजन (worship) कर भगवान को भोग लगाएंगे। घरों में भी पूजन किया जाएगा। महिलाएं (ladies) 13 सुहागिनों को 13 वस्तुओं का दान कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना करेंगी। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और अन्य मिठाई से भोग लगाया जाएगा। कई पकौड़े-हलवे के वितरण (distribution) का कार्यक्रम होगा।
चारा खिलाकर कमाएंगे पुण्य
केसरगंज, रामगंज, धौलाभाटा, अजयनगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, कुंदन नगर, नया बाजार,फायसागर रोड और अन्य स्थानों पर लोगों ने गाय, बछड़ों को हरा चारा (green fodder) खिलाकर पुण्य कमाएंगे। गौशाला में दान के लिए कैनोपी लगाई जाएगी।
बाजारों में दिखी रौनक
मंगलवार को बाजारों में खरीददारी (purcahsing) का दौर चला। लोगों ने तिल के लड्डू, गुड़ और शक्कर की गजक, रेवड़ी, मंूगफली और अन्य सामग्री खरीदी। नवविवाहित (newly married) महिलाओं और युवतियों के लिए कपड़े-मिठाइयां भी खरीदी गई। दान-पुण्य के लिए साडिय़ां, कपड़े और अन्य वस्तुओं की खरीद-फरोख्त हुई।
कई ने मनाई मकर संक्रांति
तिथि के कारण लोग मंगलवार को भी मकर संक्रांति (makar sankranti) मनाई। लोहागल रोड, पुष्क रोड और अन्य स्थानों पर गौशालाओं में गायों-बछड़ों के पूजन और हरे चारे-बांटे का दान किया। इसके अलावा घरों- मंदिरों में पूजा हुई। महिलाओं ने 13 वस्तुओं का दान किया।