अजमेर

Ajmer Murder: पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था प्रेमी, पति ने दी खौफनाक सजा, ऐसे हुआ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Pradeep Gurjar Murder Case: मदनगंज-किशनगढ़ में युवक प्रदीप गुर्जर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते पति ने युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया था।

2 min read
May 12, 2026
हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति-पत्नी। फोटो- पत्रिका

Lover Murder Case मदनगंज-किशनगढ़। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवक प्रदीप गुर्जर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक प्रदीप गुर्जर की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मामले के खुलासे में साइबर सेल, डीएसटी और विभिन्न थाना पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Road Project: राजस्थान में बिछेगा सड़कों का जाल, केंद्र सरकार ने दी बंपर सौगात, 3219 KM लंबी सड़कें हुई स्वीकृत

3 मई से लापता था प्रदीप गुर्जर

गुदली निवासी सहदेव गुर्जर ने 4 मई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि उसका छोटा भाई प्रदीप गुर्जर 3 मई की रात से लापता है। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 10 मई की शाम कल्याणीपुरा गांव के पास नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान प्रदीप गुर्जर के रूप में की। इसके बाद गांधीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिजनों, मित्रों और परिचितों से पूछताछ की। गुमशुदगी वाले स्थान और आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। घटनास्थल पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी जांच की। वहीं हत्याकांड को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए गए।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रदीप गुर्जर का गांव गुदली निवासी जगदीश बावरी की पत्नी सुरज्ञान उर्फ डलकी से प्रेम प्रसंग था। इसके आधार पर पुलिस ने जगदीश और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसे लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 3 मई को वह अचानक घर पहुंचा तो प्रदीप और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इससे गुस्से में आकर उसने प्रदीप के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसने प्रदीप का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने शव को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी जगदीश बावरी निवासी गुदली-कल्याणीपुरा और उसकी पत्नी सुरज्ञान उर्फ डलकी बावरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के खुलासे में गांधीनगर थाना पुलिस, अपराध सहायक अजमेर, नसीराबाद सदर थाना, रूपनगढ़ थाना, बांदरसिंदरी थाना, किशनगढ़ थाना पुलिस, साइबर सेल और जिला स्पेशल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

Karauli News: करौली में दर्दनाक हादसा, एक साथ उठीं दो मासूम बेटों की अर्थियां, रो-रोकर बेसुध हुई बहन
Also Read
View All