अजमेर

RPSC: 2020 में सिर्फ एक परीक्षा, बाकी 11 महीने कुछ नहीं..

इनकी परीक्षा तिथि अभी तय नहीं हुई है। अन्य कोई भर्ती आयोग को नहीं मिली है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 8:36 PM IST
rpsc ajmer
rpsc ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer )साल 2020 में सिर्फ प्राध्यापक (school lecturer) माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा.2018 का आयोजन करेगा। इसकी परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं। इसके अलावा कोई परीक्षा कार्यक्रम (exam time table) नहीं है।

आयोग (rpsc) ने भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष (librarian) द्वितीय श्रेणी के 12 और पशुपालन (animal husbandry) विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनकी परीक्षा तिथि अभी तय नहीं हुई है। अन्य कोई भर्ती आयोग को नहीं मिली है।

Read More: नागरिकता संशोधित कानून के समर्थन में निकाली रैली : राष्ट्र की सुरक्षा का दिखा जज्बा

प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 3 जनवरी से
प्राध्यापक ;माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा. 2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक होगा। ग्रुप ए के तहत 3 जनवरी सुबह 9 से 10.30 बजे.सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे.हिंदी 4 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.संस्कृत दोपहर 2 से 5 बजे.राजस्थानी का पेपर होगा।

ग्रुप बी के तहत 6 जनवरी सुबह 9 से 10.30 बजे.सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे.राजनीति विज्ञान, 7 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से 5 बजे.बायलॉजी 8 जनवरी,सुबह 9 से 12 बजे.इकोनोमिक्स दोपहर 2 से 5 बजे.पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजिक्स का पेपर होगा।

ग्रुप सी में 9 जनवरी सुबह 9 से 10.30 बजे.सामान्य ज्ञानए दोपहर 2 से 5 बजे.इतिहास 10 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.इंग्लिश दोपहर 2 से 5 बजे.कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर, 11 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.केमिस्ट्री, दोपहर 2 से 5 बजे.समाजशास्त्र 12 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.गणित दोपहर 2 से 5 बजे.होम साइंस और 13 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे.पंजाबी दोपहर 2 से 5 बजे.ड्राइंग का पेपर होगा।

Updated on:
27 Dec 2019, 8:36 PM IST
Published on: