30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Christmas : क्रिसमस पर कब्रिस्तान में पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि देखिए वीडियो
Play video

Christmas : क्रिसमस पर कब्रिस्तान में पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि देखिए वीडियो

क्रिसमस के पर्व पर जहां सुबह चर्च में विशेष प्रार्थना हुई ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी वहीं वैशाली नगर स्थित रॉब्सन मेमोरियल कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर समाज के लोगों ने फूल चढ़ाकर अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई याद किया READ MORE : Happy Christmas : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग सेंट एंसलम चर्च READ MORE: Merry Christmas : जन्मा प्रभु प्यारा.......
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 25 Dec 2019, 2:52 PM IST

क्रिसमस के पर्व पर जहां सुबह चर्च में विशेष प्रार्थना हुई ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी वहीं वैशाली नगर स्थित रॉब्सन मेमोरियल कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर समाज के लोगों ने फूल चढ़ाकर अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई याद किया

अजमेर. क्रिसमस पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशू का जन्मदिन यानि क्रिसमस बुधवार को शहर में उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाया गया। मसीह धर्मावलंबियों ने एकदूसरे को मैरी क्रिसमस कहते हुए शुभकामनाएं दी। कैथोलिक और प्रोस्टटेट चर्च में शिेष प्रार्थना हुई। चर्चो में बाइबिल की आयतें पढ़ी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशू का जन्म धरती पर दीन-दुखियों की सेवा, मानव कल्याण के लिए हुआ। प्रार्थना के बाद लोगों ने एकदूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। मसीह धर्मावलंबियों ने माता मरियम की मूर्ति के समक्ष मोमबतियां जलाई। मसीह धर्मावलिम्बयों ने बाइबल का पाठ किया। इसी तरह सेंट जोसफ चर्च परबतपुरा, सेंट जोंस चर्च केसरगंज, हिलव्यू एडवेंटिस्ट चर्च हाथीखेड़ा, माउंट कार्मेल चर्च हाथीखेड़ा, चर्च भट्टा और अन्य चर्च में भी क्रिसमस पर प्रार्थना हुई। क्रिसमस पर नवजात बच्चों का नामकरण संस्कार (बैप्टिज्म) किया गया। विभिन्न चर्च में पुरोहितों ने नवजात शिशु के सिर पर पवित्र क्रॉस से आशीर्वद देकर उन्हें जल पिलाया। इसके बाद शिशुओं का नामकरण किया गया।