31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart City : अजमेर में नहीं आई बारिश फिर कैसे भरा इतना… पानी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

स्टेशन रोड पर एलिवेटेड रोड(Elevated road) के निर्माण दौरान निर्माण कम्पनी द्वारा लापरवाही बरतने का सिलसिला जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 27 Dec 2019, 12:25 PM IST

Smart City : अजमेर में नहीं आई बारिश फिर कैसे भरा इतना... पानी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Smart City : अजमेर में नहीं आई बारिश फिर कैसे भरा इतना... पानी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

स्टेशन रोड पर फिर भरा गंदा पानी

अजमेर. स्टेशन रोड पर एलिवेटेड रोड(Elevated road) के निर्माण दौरान निर्माण कम्पनी द्वारा लापरवाही बरतने का सिलसिला जारी है। इसके लिए चलते गुरुवार को एक बार फिर स्टेशन(ajmer station) के सामने नाले का गंदा पानी (Dirty water) भर गया।

Read More : अजमेर में यहां ' बारूद' के ढेर से कम नहीं...

इससे यातायात प्रभावित (Traffic affected) हुआ। वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन आने-जाने वाले यात्री भी परेशान हुए। सडक़ पर गंदा पानी भरने के कारण यातायात पुलिस (Traffic police) ने मार्टिंडल ब्रिज (Martindall Bridge) के पास ट्रैफिक डायवर्ट (Traffic divert) कर दिया। इससे लोगों को लम्बी दूरी व जाम का सामना करना पड़ा।

Read More : सडक़ पर बहता सीवरेज का गंदा पानी

सोमवार को भी निर्माण कम्पनी की लापरवाही के कारण स्टेशन रोड पर नाले का गंदा पानी भर गया था। इस पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी (smart city ajmer) के अधिकारियों ने प्लान बनाकर काम करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसका असर नजर नहीं आया।

Read More : पल भर में बिखर गया हँसता खेलता परिवार, टैंकर की चपेट से कार सवार की मौत

यह भी पढ़ें: सडक़ पर बहता सीवरेज का गंदा पानी

अजमेर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर अशोक उद्यान के निकट एक आवासीय कॉलोनी से निकला सीवरेज का गंदा पानी किशनगढ़ मार्ग की तरफ सडक़ पर फैल रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का पानी कायड़ विश्रामस्थली के प्रवेश मार्ग से पहले नाले के अंतिम छोर से गगवाना सम्पर्क सडक़ पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैल रहा है।

Read More : भ्रष्टाचार की सीवरेज 15 साल बाद खुली

इससे मार्ग पर कीचड़ और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। सडक़ पर सीवरेज का गंदा पानी फेैलने और जमा होने से वहां से गुजरने वालों के कारण पानी उछलकर राहगीरों तक छींटों के रूप में पहुंचता है। यह स्थिति पिछले करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।

Read More : अब कचरे को बेचकर कमाएंगे लाखों रुपए