31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime : अब रेलवे स्टेशन पर खड़े  रेल इंजन से भी हो गया डीजल चोरी

रेलवे स्टेशन (railway station) पर खड़े एक रेल इंजन से 400 लीटर डीजल चोरी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 19 Dec 2019, 3:54 PM IST

Crime: मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण किए पार

Crime: मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण किए पार

अजमेर/सराधना. यहां रेलवे स्टेशन (railway station) पर खड़े एक रेल इंजन से 400 लीटर डीजल चोरी हो गया। इस दौरान अन्य ट्रेन की रोशनी के चलते उचक्के भाग छूटे। अजमेर रेलवे जीआरपी थाने ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार रात एक रेलवे चालक ड्यूटी खत्म होाने पर इंजन का तेल का नापकर घर चला गया था। पीछे से अज्ञात चोर डीजल चोरी कर गए।

यह भी पढ़ें : ट्रक की चपेट से युवती घायल

सराधना. अजमेर निवासी अरनीता सक्सेना नामक एक युवती ट्रक की चपेट से घायल गई। वह सराधना चोयल फैक्ट्री में अकाउंटेंट है। बुधवार सुबह 9 बजे स्कूटी से सराधना स्थित चोयल फैक्ट्री जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते वह करीब 10 फीट दूर जा गिरी। गनीमत रही कि हेलमेट पहने होने से सिर पर कोई गंभीर चोट नहीं आई। राहगीरों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक मौके पर भाग छूटा। पुलिस थाने में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।


यह भी पढ़ें : फर्जी चिटफंड कंपनी चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय ने भेजा जेल

मांगलियावास. सराधना गांव में फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर ग्रामीणों को लाखों रुपए की चपत लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें नसीराबाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। ये लोगों को इनामी योजना का प्रलोभन देकर लोगों से किस्तों के रूप में पैसा वसूल कर रहे थे।

Read more: crime News : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ,आए थे ठगने हो गए नौ-दो ग्यारह


थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत के अनुसार सराधना गांव में शुभम ट्रेडर्स लॉटरी के नाम से एक चिटफंड कंपनी चला रहे थे। इसके संचालक शंकर खोजा व सूरज करण माली 1 साल से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने सराधना गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Kidnapping News : मकान मालिक के बेटे को बहलाकर ले जा रहा था किराएदार ,पुलिस ने दबोचा