
भ्रष्टाचार की सीवरेज 15 साल बाद खुली
अजमेर. नगर निगम की टीम ने कचहरी रोड स्थित एस्कैप चैनल में पिछले 15 साल से ब्लॉक सीवरेज लाइन को रविवार को खोल दिया। इससे दस से अधिक कॉलोनियों के सीवरेज इस एस्केप चैनल स्थित सीवरेज लाइन में होते हुए खानपुरा स्थिति ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचने लगेगा।
नगर निगम की सीवरेज टीम के प्रभारी ओमप्रकाश धींधवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों से तोपदड़ा स्थित एस्कैप चैनल में सीवरेज मैनहॉल, स्क्रब मैनहॉल तथा सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य सुपर जैटिंग मशीन से किया की जा रहा है। उक्त कार्य में रविवार को टीम ने स्केप चैनल स्थित सीवरेज के मैनहॉल, लाइनों में ब्लॉकेज को खोल दिया। यह सीवरेज लाइन 2003-04 में आरयूआईडीपी की ओर से डाली गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में इसमें पत्थर, पॉलीथिन और कीचड़ की परत जम गई थी। इसके खुलने से शास्त्री नगर, पुलिस लाइन, भोपों का बाड़ा, मीरशाह कॉलोनी, रोडवेज बस स्टैण्ड, जवाहर नगर, सर्वोदय नगर सहित कई कॉलोनियों का सीवरेज का गंदा पानी खानपुरा स्थित 20 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच सकेगा। इन सभी कॉलोनियों में 2015 में शिविर लगाकर सीवरेज कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन ओवरफ्लो की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थी। इस समस्या से भी अब निजात मिल सकेगी। टीम ने स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित मिसिंग लिंक को चिह्नित किया जा रहा है। इससे जुड़ी जेएलएनएच का सीवरेज मल भी इस लाइन में प्रवाहित हो सकेगा।
Updated on:
23 Dec 2019, 11:38 AM IST
Published on:
23 Dec 2019, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.