अजमेर

Shiv pujan: शिवालयों में गूंजे जयकारे, निकलेगी कावड़ यात्रा

Shiv pujan:अलावा महिलाएं, पुरुष व्रत-उपवास रखेंगे। सावन माह में रक्षाबंधन तक कावड़ यात्रा निकलेगी। कावडि़ए गाजे-बाजे के साथ पुष्कर सरोवर और अन्य जलाशयों से जल लाकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

less than 1 minute read
Jul 18, 2019
aaj ka panchang 19 june 2020, today astrology in hindi

अजमेर

सावन माह (sawan month) की शुरूआत के साथ शिवालय (shiv temples) बोल बम के जयकारे से गूंज उठे हैं। शहर के शिवालयों में लोगों का सैलाब (peoples worship) उमडऩे लगा है। पूरे माह मंत्रोच्चार से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन का दौर चलेगा। कावडि़ए पुष्कर और अन्य स्थानों से जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

ये भी पढ़ें

School Van strike: परेशान हुए बच्चे और अभिभावक, सडक़ पर लगा जाम

सावन माह की शुुरुआत बुधवार से हो चुकी है। गुरुवार सुबह से शहर के झरनेश्वर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, मदार गेट, रामगंज, केसरगंज, बिहारी गंज, नया बाजार, आंतेड़, आगरा गेट, वैशाली नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर और अन्य शिवालयों में पूजन (shiv pujan)का दौर शुरू हो गया है। शिवालयों में बिल्व पत्र, पुष्प, हल्दी-चंदन, दूब, दूध और अन्य सामग्री से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके अलावा सावन महीने में मंत्रोच्चार और रुद्रिपाठ के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक (rudra abishek) होंगे। इसके अलावा महिलाएं, पुरुष व्रत-उपवास रखेंगे। सावन माह में रक्षाबंधन तक कावड़ यात्रा (kawad yatra) निकलेगी। कावडि़ए गाजे-बाजे के साथ पुष्कर सरोवर और अन्य जलाशयों से जल लाकर शिवालयों (shiv temples)में अभिषेक करेंगे।

सावन में ये आएंगे वन सोमवार
परम्परानुसार सावन माह में सोमवार (special monday) की महत्ता है। इस बार सावन माह में 22 और 19 जुलाई तथा 5 और और 12 अगस्त को वन सोमवार (van somvar) आएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाएं-बालिकाएं सुभाष उद्यान अथवा अन्य स्थानों पर जाकर भोजन करेंगी। रक्षा बंधन यानि 15 अगस्त तक सावन माह में व्रत-पूजन का दौर चलेगा।

ये भी पढ़ें

State Govt: जल्द दिखेंगे सभी यूनिवर्सिटी में प्रो-वाइस चांसलर
Published on:
18 Jul 2019 08:14 am
Also Read
View All