29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोल बम के जयकारों से गूंजा अजमेर, भगवान शिव की अराधना में डूबे लोग

शिवालयों में श्रंगार, भजन-कीर्तन के साथ ठंडाई, मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Feb 2017, 9:30 AM IST

Devotees in shiv temple for mahashivratri pujan

Devotees in shiv temple for mahashivratri pujan

शहर के शिवालय शुक्रवार को भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों ने परम्परानुसार भगवान शिव का पूजन कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। शिवालयों में श्रंगार, भजन-कीर्तन के साथ ठंडाई, मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।

शहर के प्राचीन झरनेश्वर महादेव, मदार गेट स्थित प्राचीन शांतेश्वर महादेव मंदिर, नगीना बाग स्थित जताई दरबार, वैशाली नगर स्थित भोलेश्वर महादेव, आंतेड़ बगीची, आरपीएससी के लोकेश्वर महादेव, बजरंगढ़, रामगंज, केसरगंज, अजय नगर कांच के मंदिर, सांई बाबा शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भोलेनाथ का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

लोगों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के अलावा धतूरा, पुष्प और अन्य सामग्री चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। नवकार नगर में भी सुबह आरती और प्रसाद वितरण हुआ। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शास्त्री नगर विस्तार, एलआईसी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, शांतिपुरा स्थित सत्यनारायण मंदिर, कैलाशपुरी, रेम्बल रोड, आनासागर लिंक रोड, पंचशील, फायसागर रोड, नया बाजार, सुभाष उद्यान स्थित शिवालय, नाका मदार, गुलाबबाड़ी, अलवर गेट, सुभाष नगर, चंदवरदायी नगर और अन्य क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, नंदी और कार्तिकेय का विधिवत पूजन किाय गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित जीएलओ शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद भोलेनाथ का श्रंगार और आरती के बाद शिव विवाह प्रसंग का पाठ हुआ।

धोलाभाटा स्थित सेवा केंद्र के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। घडिय़ाल और बोल बम के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।

झरनेश्वर मंदिर में लगी कतारें

शहर के सबसे प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 बजे ही श्रद्धालु पहुंचना शुरु हो गए। महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत महादेव की महाआरती की गई। श्रद्वालुओं ने दिनभ्र जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

यहां ठंडाई का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओ की सेवा के लिए विभिन्न धर्मों के लोगों ने पानी, फल और अन्य सामग्री वितरित की।