
भगवान जगन्नाथ के ननिहाल में खूब हो रही सेवा-पूजा
अजमेर.
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर ब्यावर शहर में खासा उत्साह है। प्रभु की आराधना को लेकर भजन सरिता बहाई जा रही है। नगाड़े, शहनाई व झांझर की गूंज पर आरती कर शीश झुकाने को श्रद्धालुओं में होड़ सी मची है। नगर भ्रमण कर भगवान अपने ननिहाल आए हैं जो नौ दिन तक बांके बिहारी मंदिर में रहेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन बांकेबिहारी मन्दिर में जानकी मण्डल ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी। कान्हा का जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव मनाया। संजीव झांकियों ने मन मोह लिया। गर्भगृह एवं प्रभु जगन्नाथ का दरबार फू लों से सजाया गया। नयनाभिराम शृंगार के दर्शन करश्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
भजनों की बही रसगंगा
हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि जानकी मण्डल की कविता शर्मा व हेमलता शर्मा ने गणेश वन्दना की। शिव पार्वती संवाद किया। सोने के रथ से पधारे मेरे प्रभुजी, हीरे लाल जड़े घोड़े चार लगे..., सुनाकर भक्तों की वाही वाही लूटीं। सुगना तंवर ने आज मोहे राधा छल गई रे..., शोभा चोटिया व गंगा गर्ग ने काली कमली वाला मेरा यार है..., कुसुम डाणी व मधु डाणी बड़ी देर भई नन्दलाला..., पार्वती गोयल, सुनीता यादव व सुनीता गुप्ता ने जन्म लियो सांवरा कन्हाई बधाई........सावत्री गोयल पार्वती मंगल,मंजु गोयल व सुलेखा झा ने पगलिया मे पायल पहनकर कान्हा नाचे रे..........लीला मितल, मुन्नी मितल एवं उपा मेहता ने लाला की सुनकर मैं आई..........रेखा जिन्दल, हेमलता गर्ग एवं कंचन तंवर ने हरे रंग पर मोरनी रूदन करे...... साथ ही जानकी महिला मण्डल की सदस्याओ ने भयो सारे बिरज मे षोर चलो री नन्द भवन की ओर जन्म लियो कान्हा ने........ तोरे चन्दा खिलौना लाइ दूगी,कान्हा काजल लगवाई ले......... कोई तिरछी नजर से ना देखो कि लाला मेरा बडा सलौना है .... आदि भजन प्रस्तुत करके नन्द महोत्सव का रस बरसाया।
दही हांडी प्रसंग पर जानकी महिला मण्डल ने माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया।कार्यक्रम में कान्ता नामा, उमा सांखला,सुमन पालडिया,लक्ष्मी उबाना, मधु ईनानी, एल. एन बल्दुआ, स्वरूपनारायण झंवर, पुप्पा धूत, संगीता नवाल,उर्मिला भाटी आदि भक्तजन उपस्थित थे। जगन्नाथ रथ यात्रा प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जगन्नाथ को अतिप्रिय खीरान, जिसको पुरी में अटका प्रसाद बोला जाता है का भोग लगाकर वितरण किया गया।आज होगा झूला महोत्सव,बहेगी भजन सरिता
शनिवार को भगवान जगन्नाथ के ननिहाल बांकेबिहारी मन्दिर में ठाकुरजी का झूला महोत्सव होगा। कार्यक्रम के तहत् ठाकुरजी का झूला सजाकर विग्रह को झूले में विराजमान किया जाएगा। स्वर रागिनी गु्रप की चंचल सोनी, शालिनी शर्मा एवं अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शाम तक आयोजित होगा।
Published on:
6 Jul 2019, 12:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.