29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में कुछ यूं होगी सावन की शुरुआत, प्राचीन मंदिरों में दिखेगा ये नजारा

सावन माह में होंगे रुद्राभिषेक और पूजन का दौर। कावडि़ए पुष्कर और अन्य स्थानों से जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Jul 2017, 12:08 PM IST

lord shiva worship start from monday

lord shiva worship start from monday

सावन माह की शुरूआत के साथ शिवालय में सोमवार से बोल बम के जयकारे लगेंगे। पूरे माह मंत्रोच्चार से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन का दौर चलेगा। कावडि़ए पुष्कर और अन्य स्थानों से जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

सावन माह की शुुरुआत सेामवार से होगी। शहर के झरनेश्वर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, मदार गेट, रामगंज, केसरगंज, बिहारी गंज, नया बाजार, आंतेड़, आगरा गेट, वैशाली नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर और अन्य शिवालयों में सहस्रधारा और पूजन का दौर शुरू हो जाएगा।

शिवालयों में बिल्व पत्र, पुष्प, हल्दी-चंदन, दूब, दूध और अन्य सामग्री से पूजा-अर्चना होगी। मंत्रोच्चार और रुद्रिपाठ के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक होंगे। इसके अलावा महिलाएं, पुरुष व्रत-उपवास रखेंगे। सावन माह में रक्षाबंधन तक कावड़ यात्रा निकलेगी। कावडि़ए गाजे-बाजे के साथ पुष्कर सरोवर और अन्य जलाशयों से जल लाकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

पहला वन सोमवार आज

परम्परानुसार सावन का पहला वन सोमवार 9 जुलाई को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाएं-बालिकाएं सुभाष उद्यान अथवा अन्य स्थानों पर जाकर भोजन करेंगी। सावन माह में 17, 24, 31 जुलाई और 7 अगस्त को वन सोमवार आएंगे।