अजमेर

student election 2019 : अगस्त शुरू, चुनाव कार्यक्रम पर नेताओं की निगाहें

student election 2019 : चुनाव अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होने हैं। अंदरूनी स्तर पर छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और सियासी दलों की तैयारियां जारी हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2019, 6:32 AM IST
student union election 2019
student union election 2019

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज (colleges) एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mds university) सहित छात्र नेताओं (student leaders) की नजरें चुनाव कार्यक्रम (student election programme) पर टिकी हैं। चुनाव अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होने हैं। अंदरूनी स्तर पर छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और सियासी दलों (political parties) की तैयारियां जारी हैं।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव (chatr sangh chunav) होंगे। सोफिया कॉलेज में सिर्फ हैड गर्ल का चुनाव होगा। सभी संस्थाओं और छात्र संगठनों को चुनाव कार्यक्रम का इंतजार है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय (college directorate) 15 अगस्त (15th august) तक चुनाव कार्यक्रम (election programme) जारी कर सकता है।

होंगे यह खास काम..

निदेशालय के छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम जारी करते ही संस्थान मतदाता सूची (voter list) बनाने में जुटेंगे। छात्रसंघ चुनाव अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर में हो सकते हैं। इस दौरान कॉलेज और विश्वविद्यालय में मतपत्रों (ballot paper)-ओएमआर (OMR Sheet) की छपाई होगी। इसके अलावा मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन (nomination), मतदान दलों (election party) का गठन और अन्य तैयारियां होंगी।

लॉ कॉलेज में फिर संकट
लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष (LLB first year), डीसीएल (D.C.L) और डीएलएल (D.L.L.)कोर्स में प्रवेश शुरू नहीं हुए हैं। फिलहाल द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश जारी हैं। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सालाना परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं किए गए हैं।

सरकार की परीक्षा

चुनाव में पिछले साल कांग्रेस (congress)सत्तारूढ़ हुई थी। इस लिहाज से छात्रसंघ चुनाव सरकार (state govt) की पहली परीक्षा होगी। नौजवानों की राजनीति सियासी दलों मेंअपने प्रभाव का एहसास कराएंगे। कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं की टिकट वितरण और चुनाव में सक्रियता दिखनी तय है।

Published on: